Apple iPhone 17e जल्द लॉन्च होने वाला है। जानें प्रो मॉडल्स जैसे फीचर्स, डायनामिक आईलैंड, MagSafe, A19 चिपसेट और कीमत।
Apple जल्द ही अपने नए iPhone 17e को लॉन्च करने वाला है, जो एंट्री-लेवल मॉडल होने के बावजूद प्रो मॉडल्स जैसे फीचर्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किफायती iPhone की लॉन्चिंग फरवरी-मार्च 2026 तक हो सकती है। यह iPhone 17 सीरीज का बजट-फ्रेंडली एडिशन होगा, जिसमें कई नए अपग्रेड शामिल हैं।
iPhone 17e में मिलेंगे प्रो मॉडल्स जैसे फीचर्स
iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा, जो डायनामिक आईलैंड के साथ आएगा। इसका मतलब है कि Apple अब अपने एंट्री-लेवल iPhone में भी नॉच को हटाकर प्रो मॉडल जैसा अनुभव दे रहा है। हालांकि, डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट तक ही सीमित रहेगा। इसके अलावा, iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट भी मिल सकता है, जो iPhone 16e में नहीं था।
also read: 200MP कैमरे वाला नया iPhone: एप्पल 2028 में कर सकता है…
A19 चिपसेट और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17e में A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो iPhone 17 जैसा परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ ही इसमें C1 मॉडम और N1 वायरलेस चिप भी मिलने की संभावना है। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसे स्लिम प्रोफाइल और कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
iPhone 17e के रियर में सिंगल कैमरा सेटअप होगा, जिसे 48MP रियर कैमरा से लैस किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा 18MP सेंटर स्टेज लेंस होगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपयुक्त है। इसमें 4000mAh बैटरी होगी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कीमत और स्टोरेज विकल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e की कीमत भारत में 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। उम्मीद है कि Apple 128GB वेरिएंट नहीं लाएगा और 256GB वेरिएंट स्टैंडर्ड के रूप में मिलेगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।