Apple जल्द ही 9 सितंबर को अपने बड़े और चर्चित इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने वाला है। नए फीचर्स और शानदार अपग्रेड्स के साथ आने वाले इस लॉन्च के साथ ही पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में भारी गिरावट होने की उम्मीद है। अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत बड़ी बचत का मौका हो सकता है।
किन iPhone मॉडल्स की कीमतें गिरेंगी?
iPhone 17 लॉन्च के बाद Apple संभवत: iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को बंद कर सकता है। इसके चलते iPhone 16 और iPhone 16 Plus जैसे मॉडल्स की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। पिछले साल भी iPhone 15 और iPhone 14 की कीमतों में लॉन्च के बाद करीब 10,000 रुपये तक की गिरावट आई थी। दिवाली और त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इन मॉडलों पर भारी डिस्काउंट मिलने की भी संभावना है।
also read: फेसबुक वीडियो पर 1,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होती है?…
iPhone 17 सीरीज़ में क्या नया होगा?
इस बार Apple iPhone 17 के सभी मॉडल्स में ProMotion 120Hz AMOLED डिस्प्ले देने की योजना बना रहा है। यह फीचर पहले केवल Pro वेरिएंट तक सीमित था, लेकिन अब इसे बेसिक और Air मॉडल में भी शामिल किया जाएगा, जिससे यूजर्स को स्मूथ और प्रीमियम अनुभव मिलेगा।
-
iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max में 12GB RAM मिलने की संभावना है।
-
बेस वेरिएंट में 8GB RAM दी जा सकती है।
-
प्रो मॉडल्स में नए A19 Pro चिपसेट होंगे, जबकि iPhone 17 और iPhone 17 Air में सामान्य A19 चिपसेट होगा।
डिज़ाइन में भी होगा बड़ा बदलाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro सीरीज़ और iPhone 17 Air में नया और अपडेटेड डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जबकि iPhone 17 का डिज़ाइन पिछले साल के जैसा ही रहेगा।
क्या आपको इंतजार करना चाहिए?
अगर आप नए iPhone 17 खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा क्योंकि नए फीचर्स के साथ फोन आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, पुराने मॉडल्स की कीमतें गिरने से आपको बजट में रहकर अच्छा फोन मिल सकता है।