अब भाषा की दीवार खत्म! Instagram रील्स में आए नए AI-पावर्ड फीचर्स

अब भाषा की दीवार खत्म! Instagram रील्स में आए नए AI-पावर्ड फीचर्स

Instagram रील्स में आए नए AI-पावर्ड फीचर्स! अब भारतीय क्रिएटर्स अपनी रील्स को बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु में ट्रांसलेट और लिप-सिंक कर सकते हैं।

Instagram ने भारतीय क्रिएटर्स के लिए अपनी रील्स प्लेटफॉर्म को और लोकल और पर्सनल बनाने के लिए नए अपडेट पेश किए हैं। मुंबई में आयोजित ‘हाउस ऑफ Instagram’ इवेंट में कंपनी ने AI-पावर्ड ट्रांसलेशन टूल्स और नई इंडियन फॉन्ट्स का विस्तार करने की घोषणा की। इसके जरिए क्रिएटर्स अब अपनी भाषा और इलाके से कहीं ज्यादा बड़े ऑडियंस तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Instagram रील्स में AI ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर का विस्तार

Instagram अपने AI-पावर्ड वॉयस ट्रांसलेशन और लिप-सिंकिंग फीचर्स को अब पांच नई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करा रहा है। ये फीचर्स अब बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु में भी काम करेंगे। इस अपडेट से क्रिएटर्स अपने रील्स को डब कर सकते हैं और ऑडियंस को वीडियो की भाषा को सपोर्टेड भाषाओं में बदलने का विकल्प मिलेगा।

also read: Oppo A6c लॉन्च: 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट…

कंपनी का कहना है कि AI ट्रांसलेशन के बावजूद वीडियो रोबोटिक नहीं दिखेंगे। Meta AI क्रिएटर की आवाज़ का साउंड, टोन, पिच और इमोशन बनाए रखेगा, जिससे ट्रांसलेटेड वीडियो प्राकृतिक लगे। साथ ही, AI ऑडियो को स्पीकर के मुंह की हरकतों के साथ मैच कर, लिप सिंकिंग को इमर्सिव बनाता है।

नई इंडियन फॉन्ट्स के साथ वीडियो एडिटिंग आसान

Instagram ने क्रिएटर्स को एडिट्स एप पर नई इंडियन फॉन्ट्स उपलब्ध कराई हैं। अब वे हिंदी, मराठी, बंगाली और असमिया जैसी भाषाओं में वीडियो में टेक्स्ट या कैप्शन जोड़ सकते हैं। यह अपडेट आने वाले दिनों में Android ऐप पर रोलआउट किया जाएगा।

Meta का यह इंडिया-फोकस्ड अपडेट यह दिखाता है कि प्लेटफॉर्म भारत को महत्वपूर्ण बाजार मानता है और भारतीय क्रिएटर्स को नई ऑडियंस तक पहुंचने का अवसर देना चाहता है।

Related posts

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

कोई चुपचाप पढ़ सकता है आपकी WhatsApp चैट! ये छोटी-सी गलती खोल सकती है सारी निजी बातें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More