India Squad Update: भारत की इंग्लैंड दौरे 2025 के लिए टीम की घोषणा 24 मई को होगी। शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद। पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
India Squad Update: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा 24 मई को होने वाली है। इस बार की सबसे बड़ी चर्चा नए टेस्ट कप्तान के नाम को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 मई को मुंबई में BCCI मुख्यालय पर एक बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम इंडिया और टेस्ट कप्तान का ऐलान किया जाएगा। इस बार शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाए जाने की संभावना ज़्यादा है।
शुभमन गिल टेस्ट टीम के नए कप्तान बन सकते हैं
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टेस्ट कप्तानी के लिए शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल ही में कप्तानी को लेकर जसप्रीत बुमराह का भी नाम उछला था, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर चिंता के चलते यह संभावना कम होती दिख रही है। माना जा रहा है कि बुमराह सभी 5 टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, इसलिए उन्हें कप्तानी देने का विकल्प फिलहाल नहीं अपनाया जाएगा।
विराट कोहली की जगह कौन खेलेगा नंबर-4?
विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद टीम के नंबर-4 बल्लेबाज का सवाल भी बड़ा है। श्रेयस अय्यर हालांकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में वापसी अभी तय नहीं है। वहीं, करुण नायर की घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म के चलते टेस्ट टीम में वापसी की संभावना चर्चा में है। इसके अलावा केएल राहुल को भी मिडिल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर दोनों में खेलने के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
For more news: Sports