IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज ने पहली पारी में फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में 390 रन बनाए, भारत को 121 रनों का लक्ष्य दिया। जानें मैच के मुख्य पल और अपडेट।
IND vs WI 2nd Test: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में फॉलोऑन खाने के बाद जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए दूसरी पारी में 390 रन बनाए। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारत को जीत के लिए 121 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है। खास बात यह रही कि वेस्टइंडीज की टीम ने अंतिम विकेट के लिए 79 रनों की अहम साझेदारी कर मैच में रोमांच कायम रखा।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी का प्रदर्शन
पहली पारी में 270 रनों से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की टीम को हार का खतरा था, लेकिन कप्तान शाई होप ने 103 और जॉन कैंपबेल ने 115 रनों की पारी खेलकर टीम को बचाया। इसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने भी अर्धशतक बनाया। खासतौर पर अंतिम विकेट के लिए जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स ने 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिससे टीम ने बड़ी मुश्किल से पारी से हार टाली।
also read: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 7वां टेस्ट शतक, विराट कोहली और…
भारतीय गेंदबाजी का संघर्ष
भारत की तरफ से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को आखिरी विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी, जिससे मैच में रोमांच बना रहा।
भारत को फिर से बैटिंग करनी पड़ी – चौथी बार हुआ ऐसा
इस टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 518 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ने शानदार 175 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 248 रन बनाकर भारत को फॉलोऑन देने का मौका दिया। भारत ने फॉलोऑन दिए जाने के बाद भी दूसरी पारी में बैटिंग करनी पड़ी है। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में चौथी बार है जब टीम को फॉलोऑन के बाद बैटिंग करनी पड़ी है। पिछली बार ऐसा नवंबर 2012 में हुआ था।