IND vs ENG Test: शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार, जानिए लॉर्ड्स पर भारत-इंग्लैंड के हेड टू हेड आंकड़े और आगामी टेस्ट मैच की पूरी जानकारी।
IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक चार पारियों में दो शतक और एक दोहरा शतक जड़ा है। अब गिल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं। हालांकि, लॉर्ड्स पर टीम इंडिया के आंकड़े इतने सकारात्मक नहीं हैं।
लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का माना जाता है, जहां भारतीय टीम की कई यादें जुड़ी हैं। भारत ने यहां अपना पहला टेस्ट 1932 में खेला था और 54 साल बाद, 1986 में कपिल देव की कप्तानी में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। उस मैच में रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
-
कुल मैच: 19
-
इंग्लैंड की जीत: 12
-
भारत की जीत: 3
-
ड्रॉ मैच: 4
शुभमन गिल और उनका बड़ा रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 269 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं दूसरी पारी में 161 रन बनाए। गिल ने 430 रन बनाकर एक टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया। अब उनकी निगाहें लॉर्ड्स में एक और रिकॉर्ड पर हैं।
लॉर्ड्स पर भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी टेस्ट पारी 184 रनों की है, जो 1952 में वीनू मांकड़ ने खेली थी। यह रिकॉर्ड 73 साल पुराना है और अब शुभमन गिल या ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी इसे तोड़ सकते हैं।
लॉर्ड्स पर अन्य अहम रिकॉर्ड्स
-
इंग्लैंड की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी: 653/4 (1990)
-
भारत की सबसे बड़ी पारी: 454 (1990)
-
सबसे ज्यादा टेस्ट रन (भारतीय): दिलीप वेंगसरकर (508 रन)
-
सबसे ज्यादा टेस्ट रन (इंग्लिश): जो रूट (2022 रन)
-
सबसे ज्यादा विकेट (भारतीय): बिशन सिंह बेदी (17 विकेट)
-
सबसे ज्यादा विकेट (इंग्लिश): जेम्स एंडरसन (123 विकेट)
तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से शुरू होगा
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा और मैच शाम 3:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
For more news: Sports