मेजर लीग सॉकर में मेसी की अनुपस्थिति में इंटर मियामी को ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ 4-1 की हार का सामना करना पड़ा। वहीं, क्रिस्टल पैलेस ने लिवरपूल को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कम्युनिटी शील्ड ट्रॉफी जीती।
मेजर लीग सॉकर (MLS) में सुपरस्टार लियोनल मेसी की अनुपस्थिति ने इंटर मियामी को भारी पड़ गई, जहां उन्होंने ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ 4-1 से करारी हार झेली। वहीं, इंग्लैंड में क्रिस्टल पैलेस ने प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कम्युनिटी शील्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
क्रिस्टल पैलेस की शानदार कम्युनिटी शील्ड जीत
क्रिस्टल पैलेस ने मई में एफए कप फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को हराने के बाद अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। वेम्बली स्टेडियम में हुए मुकाबले में पैलेस और लिवरपूल का मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पैलेस ने 3-2 से जीत दर्ज की। पैलेस के गोलकीपर डीन हेंडरसन ने दो महत्वपूर्ण पेनल्टी बचाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हेंडरसन ने मैच के बाद कहा, “लिवरपूल एक मजबूत टीम है, लेकिन हमने तीन महीने के अंदर दो बड़ी ट्रॉफियां जीतकर साबित कर दिया कि हमारी जीत संयोग नहीं।”
इंटर मियामी को मेसी की कमी भारी पड़ी
दूसरी ओर, मेसी की चोट के कारण इंटर मियामी को बड़ा झटका लगा। मेसी ने नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में दाहिने पैर में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ मैच से बाहर रहे। मेसी ने इस सीजन में 23 मैचों में से 18 में हिस्सा लिया और 18 गोल किए हैं। ऑरलैंडो सिटी के लुइस मुरील ने दोनों हाफ में गोल दागे, जबकि मार्टिन ओजेडा ने एक गोल किया और एक में सहायता की।
मुरील ने मैच की शुरुआत में ही ऑरलैंडो सिटी को बढ़त दिलाई। हालांकि, यानिक ब्राइट ने अपने 40वें मैच में पहला गोल करते हुए इंटर मियामी को बराबरी पर ला दिया। लेकिन बाद में ऑरलैंडो सिटी ने बढ़त बनाते हुए 4-1 से जीत हासिल की।