इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग बैंकॉक में शुरू, 3 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी। इमरान एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आएंगे।
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार ‘शिवम’ के रूप में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग हाल ही में बैंकॉक में शुरू हो गई है। इस खास मौके की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें फिल्म के मुहूर्त शॉट को दिखाया गया है।
‘आवारापन’ फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट न हो पाई थी, लेकिन इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब इमरान हाशमी उसी किरदार ‘शिवम’ के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में पुराने एलिमेंट्स के साथ एक नई कहानी को भी जोड़कर एक दमदार एक्सपीरियंस देने की योजना है।
also read: बिग बॉस 19 में गौहर खान के जाने के बाद आवेज दरबार का हुआ…
फिल्म ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि बिलाल सिद्दीकी ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। निर्माता विशेष भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, “तेरा मेरा रिश्ता पुराना ब्रो इमरान हाशमी… शूटिंग शुरू, स्टेट्यूनड, आवारापन 2।” यह फिल्म विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
‘आवारापन 2’ 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी की वापसी एक बार फिर से दर्शकों को बड़े पर्दे पर धमाल देखने को मिलेगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, इमरान हाशमी को हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
फैंस को अब ‘आवारापन 2’ के लिए और इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि इमरान हाशमी की यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है, जो उनके करियर में एक नई पहचान बनाने वाली साबित होगी।