विटामिन डी के लिए धूप लेने का सही तरीका और समय

विटामिन डी के लिए धूप लेने का सही तरीका और समय

जानें विटामिन डी के लिए धूप लेने का सही समय और तरीका। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप लेने से हड्डियां मजबूत, इम्यूनिटी बढ़े और स्वास्थ्य बेहतर रहे।

भारत में सालभर अच्छी धूप उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से परेशान हैं। इसे ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है। विटामिन डी की कमी हड्डियों, दांतों और इम्यूनिटी के लिए खतरा बन सकती है। सही समय और तरीके से धूप लेने से इस कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

विटामिन डी क्यों जरूरी है?

विटामिन डी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह शरीर में तब बनता है जब त्वचा सूर्य की अल्ट्रावायलेट-बी (UVB) किरणों के संपर्क में आती है। सनस्क्रीन लगाकर या खिड़की के पीछे बैठने से पर्याप्त विटामिन डी नहीं बन पाता।

also read: Health Tips: सर्दियों में च्यवनप्राश क्यों जरूरी है,…

धूप लेने का सही समय

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन डी के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। इस समय सूर्य की UVB किरणें सबसे प्रभावशाली होती हैं और त्वचा को विटामिन डी बनाने में मदद करती हैं।

  • सुबह की हल्की धूप से कुछ फायदा होता है, लेकिन दोपहर से पहले वाली धूप अधिक असरदार मानी जाती है।

  • ज्यादा देर तक धूप में बैठना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलित समय में ही सूर्य की रोशनी लें।

धूप लेने का सही तरीका

  • सीधे धूप में बैठें, लेकिन सुरक्षित समय में।

  • त्वचा को सूर्य की किरणों के संपर्क में लाने के लिए बाहों और चेहरे को खुला रखें।

  • दिन में 10–15 मिनट तक नियमित रूप से धूप लेना पर्याप्त होता है।

Related posts

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

Cancer symptoms: शरीर में बार-बार गांठ या सूजन: जानिए कब हो जाए सावधान, कौन सी गांठ हो सकती है कैंसर का संकेत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More