जीएसटी रिफॉर्म को लेकर केंद्र सरकार ने तेज गति पकड़ी, नए फैसले अक्टूबर से लागू होने के आसार

जीएसटी रिफॉर्म को लेकर केंद्र सरकार ने तेज गति पकड़ी, नए फैसले अक्टूबर से लागू होने के आसार

केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म पर तेज़ी से काम शुरू कर दिया है। 3-4 सितंबर को काउंसिल बैठक में नए जीएसटी रेट्स पर फैसला, दशहरे तक लागू होने की संभावना। जानिए पूरी जानकारी।

केंद्र सरकार जीएसटी रिफॉर्म को लेकर फास्ट ट्रैक मोड में है। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक अब 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी, जो पहले सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में होने वाली थी। राज्यों की सलाह के बाद यह बैठक पहले आयोजित की जा रही है। सरकार की योजना है कि नए जीएसटी दरें दशहरे तक, यानी 2 अक्टूबर तक लागू कर दी जाएं। सूत्रों के मुताबिक नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो सकती हैं।

जीएसटी रिफॉर्म में महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी

हाल ही में 20-21 अगस्त को दिल्ली में हुई मंत्रियों की बैठक में 12% और 18% जीएसटी रेट को खत्म करने पर सहमति बनी है। इसके तहत नई दरों को 5% और 18% पर लाने का प्रस्ताव है। वहीं, सिगरेट, तंबाकू जैसे उत्पादों पर लागू 28% टैक्स की जगह 40% सिन टैक्स (sin tax) लगाने का भी प्रस्ताव है।

Also Read: अगस्त में भारत का प्राइवेट सेक्टर ग्रोथ ऑल टाइम हाई पर,…

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया था जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि दिवाली से पहले नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू किया जाएगा, जिससे आम जनता पर टैक्स का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

आर्थिक वृद्धि और टैक्स व्यवस्था को सरल बनाने की कोशिश

जीएसटी रिफॉर्म के बाद 28% टैक्स वाले सामान को 18% में लाने की संभावना है, जबकि 12% टैक्स वाले सामान को 5% दर में लाया जा सकता है। इस कदम से कारोबारियों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा।

वैश्विक परिस्थितियों में भारत की रणनीति

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ (25% बेस टैरिफ + 25% पेनाल्टी) के बाद भारत ने रूस समेत अन्य देशों में निर्यात बढ़ाने की रणनीति बनाई है। ऐसे समय में जीएसटी रिफॉर्म से घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related posts

Silver Price Update: चांदी में जोरदार उछाल, एक दिन में 8,000 रुपये से अधिक की तेजी

SBI रिपोर्ट में खुलासा: डिजिटल पेमेंट के दौर में भी 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची करेंसी सर्कुलेशन

मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! Spice Lounge Food Works ने निवेशकों को 3200% रिटर्न से किया मालामाल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More