राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर : उदयपुर सुखाडिया रंगमंच पर सर्व समाज सिरमौर सम्मान समारोह समिति द्वारा अपने सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त कर,केंद्र व राज्य के मध्य सेतु सी है

राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर : उदयपुर सुखाडिया रंगमंच पर सर्व समाज सिरमौर सम्मान समारोह समिति द्वारा अपने सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त कर,केंद्र व राज्य के मध्य सेतु सी है

 उदयपुर में हुआ सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री ओमप्रकाश माथुर का भव्य अभिनंदन राज्यपाल की भूमिका केंद्र व राज्य के मध्य सेतु सी है

 सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि राज्यपाल की भूमिका केन्द्र व राज्य सरकार के मध्य सेतु की होती है, वे अपने इस नवीन दायित्व में प्रयत्न करेगें कि नागरिक जीवन सुखी व समृद्ध कैसे हो, क्षेत्र व जनता का सर्वांगीण विकास कैसे हो।

राज्यपाल श्री माथुर रविवार को उदयपुर सुखाडिया रंगमंच पर सर्व समाज सिरमौर सम्मान समारोह समिति द्वारा अपने सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रुप में उन्होंने कार्य प्रारम्भ किया, वे आज भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही है। श्री माथुर ने कहा कि ये मेरा सम्मान नहीं, मेरे स्नेहीजनों व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान है, वे भविष्य में इसी अनुरूप काम करेगें।

प्रारम्भ में समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्री धर्मनारायण जोशी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राज्यपाल श्री माथुर के अनुकरणीय व्यक्तित्व और उनके सार्वजनिक जीवन मे किये गए कार्यों का बखान किया।

दीप प्रज्ज्वलन व पं. अल्केश पंड्या के साथ आचार्यगणों के स्वस्तिवाचन के साथ आरम्भ समारोह में केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराडी, राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक, वन व पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विचार व्यक्त किये। उदयपुर के महापौर श्री गोविंद सिंह टांक ने उदयपुरवासियों की ओर से श्री माथुर का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता उदयपुर विधायक श्री ताराचंद जैन ने की।

समारोह में हरियाणा सरकार के सूचना आयुक्त श्री प्रदीप सिंह शेखावत ने राज्यपाल माथुर के संस्मरणों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ता से महामहिम तक के जीवन वृत्त की चर्चा की। समारोह में श्री माथुर को भेंट किये गये अभिनंदन पत्र का वाचन श्री भंवरलाल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख ममता कुंवर, विधायक श्री गोपाल लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

राजस्थान में विकास और पर्यटन को बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रणनीति

राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा: सीएम भजनलाल ने दी छात्रों को सफलता के लिए टिप्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More