Google का बड़ा हार्डवेयर इवेंट 20 अगस्त को होगा, जहां Pixel 10 सीरीज़, Pixel Buds 2a और Pixel Watch 4 लॉन्च होंगे। जानिए नए फीचर्स और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।
गूगल का सबसे बड़ा वार्षिक हार्डवेयर इवेंट Made By Google 2025 20 अगस्त को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी नई Google Pixel 10 सीरीज़ के साथ-साथ Pixel Buds 2a और Pixel Watch 4 जैसे नए गैजेट्स भी लॉन्च करेगी। इस बार गूगल की नई Pixel 10 लाइनअप में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे।
Pixel 10 सीरीज़ के फीचर्स
Pixel 10 सीरीज़ में गूगल का नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 3nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है। ये डिवाइस Android 16 OS पर काम करेंगे। कैमरा अपग्रेड की बात करें तो Pixel 10 Pro और Pro XL मॉडल में 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP टेलीफोटो लेंस होंगे। वहीं, Pixel 10 Pro Fold में 48MP मेन लेंस, 10.8MP टेलीफोटो और 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। सभी मॉडल्स में FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट की संभावना है।
Pixelsnap – गूगल की नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी
इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज होगा Pixelsnap चार्जिंग टेक्नोलॉजी। यह मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम Apple के MagSafe जैसा होगा, जिसमें चार्जर फोन से मैग्नेटिक तरीके से जुड़ जाएगा। यह तकनीक Pixel सीरीज़ के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
Pixel Watch 4 में नए बदलाव
Google Pixel Watch 4 में चार्जिंग पॉइंट को पीछे से साइड में शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे चार्जिंग स्पीड में 25% तक बढ़ोतरी होगी। डिस्प्ले में 3000 निट्स ब्राइटनेस और 3D कर्व्ड डिज़ाइन देखने को मिलेगा। साथ ही, नया Moonstone कलर ऑप्शन भी शामिल होने की संभावना है।
Pixel Buds 2a के फीचर्स
Pixel Buds 2a गूगल की पहली A-सीरीज़ TWS ईयरबड्स होंगी, जिनमें Active Noise Cancellation (ANC) मिलेगा। ANC ऑन रहने पर ये ईयरबड्स 20 घंटे तक बैकअप देंगे। ये चार कलर ऑप्शन – Fog Light, Hazel, Strawberry और Iris में उपलब्ध होंगे।
भारत में लाइव कैसे देखें?
Google का यह इवेंट 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में दोपहर 1:00 बजे (ET) से शुरू होगा, जो भारत में रात 10:30 बजे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसे गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।