गूगल Pixel 10 पर भारी छूट: कीमत में 10,000 रुपये की कटौती, फ्लिपकार्ट से करें खरीदारी

गूगल Pixel 10 पर भारी छूट: कीमत में 10,000 रुपये की कटौती, फ्लिपकार्ट से करें खरीदारी

गूगल Pixel 10 पर फ्लिपकार्ट पर भारी छूट! जानें कैसे आप 10,000 रुपये बचाकर इस स्मार्टफोन को सिर्फ 69,999 में खरीद सकते हैं। OLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा और Android 16 के साथ Pixel 10 का पूरा फीचर देखें।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो गूगल Pixel 10 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। फ्लिपकार्ट पर इस लेटेस्ट Pixel स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की बड़ी छूट मिल रही है। गूगल Pixel 10 अपने क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा क्वालिटी और एआई-पावर्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है। अब इसे लॉन्च कीमत से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट से लैस है और Android 16 पर ऑपरेट करता है। फोटो और वीडियो के लिए इसमें रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है — 48MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो लेंस। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4970mAh की बैटरी है और इसे सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट पर मिल रही है शानदार छूट

Pixel 10 भारत में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट पर यह 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, HDFC बैंक ऑफर के तहत अतिरिक्त 5,000 रुपये की बचत की जा सकती है, जिससे इसकी कीमत सिर्फ 69,999 रुपये रह जाती है।

ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट

Valentine’s Day के मौके पर ऐप्पल ने भी iPhone और MacBook जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट ऑफर पेश किया है। MacBook Air M4 99,900 रुपये की कीमत पर 10,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इसी तरह, iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये और iPhone 16 व iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये की छूट उपलब्ध है।

Related posts

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में सेल हुआ शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

WhatsApp अपडेट: चैट स्क्रीन पर अब सीधे दिखेंगे स्टेटस, यूजर्स होंगे खुश

AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमान अब बिना बैंक खाते और मोबाइल नंबर के कर सकेंगे UPI पेमेंट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More