Google ने Windows के लिए नया ऐप लॉन्च किया: AI मोड, फाइल सर्च और Google Lens एक ही जगह

Google ने Windows के लिए नया ऐप लॉन्च किया: AI मोड, फाइल सर्च और Google Lens एक ही जगह

Google ने Windows यूजर्स के लिए नया ऐप लॉन्च किया है, जिसमें AI मोड, फाइल सर्च, और Google Lens जैसे फीचर्स एक जगह मिलते हैं। यह एप्लिकेशन Windows 10 और 11 पर उपलब्ध है और तेज़ सर्चिंग अनुभव प्रदान करता है।

Google ने हाल ही में Windows यूजर्स के लिए एक नया एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर AI मोड, फाइल सर्च और Google Lens जैसे शानदार फीचर्स प्रदान करता है। फिलहाल यह एप्लिकेशन अमेरिका में टेस्टिंग मोड में उपलब्ध है, और यह “Google app for Windows” के नाम से जाना जाता है। यह एप Google Search Labs के जरिए पेश किया गया है और इसका उद्देश्य यूजर्स को तेज़ और प्रभावी सर्चिंग अनुभव प्रदान करना है।

Google App for Windows: सर्चिंग का नया अनुभव

यह एप्लिकेशन आपको केवल वेब सर्च तक सीमित नहीं रखता, बल्कि आप इसे अपने कंप्यूटर में सेव की गई फाइल्स, Google Drive की फाइल्स और इंस्टॉल किए गए ऐप्स के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Google का दावा है कि इस एप्लिकेशन के ज़रिए यूजर्स बिना किसी रुकावट के अपनी सर्चिंग कर सकते हैं।

इंस्टॉलेशन और शॉर्टकट

Google का Windows एप्लिकेशन इंस्टॉल करना बेहद आसान है, और यह Google Chrome की तरह काम करता है। एप्लिकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपको Google अकाउंट से साइन-इन करना आवश्यक है। इस एप्लिकेशन को आप Alt + Space शॉर्टकट के जरिए भी खोल सकते हैं। इसके बाद आपको एक सर्च बार मिलेगा, जिसमें आप न केवल वेब सर्च कर सकते हैं, बल्कि अपने कंप्यूटर की फाइल्स भी खोज सकते हैं। यह सर्च बार macOS के Spotlight search से मिलता-जुलता है। इसके साथ ही, डार्क मोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे रात के वक्त काम करने वाले यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले।

also read: भारत में बन सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, जानें…

मल्टीपल सर्च मोड्स और AI Integration

इस एप्लिकेशन में मल्टीपल सर्च मोड्स जैसे AI मोड, इमेज सर्च, न्यूज़, वीडियोज और शॉपिंग के टैब्स दिए गए हैं, जिनमें आसानी से स्विच किया जा सकता है। इंस्टॉलेशन के बाद, एप्लिकेशन आपके डेस्कटॉप पर एक सर्च बार प्लेस करता है, जिसे आप ड्रैग और रिसाइज भी कर सकते हैं।

AI मोड का खासियत यह है कि इसमें डिटेल्ड रिप्लाई मिलते हैं, जो Google Search के जैसे होते हैं। हालांकि, यूजर्स AI मोड को डिसेबल करने का विकल्प भी पा सकते हैं, और एप्लिकेशन के Configuration Menu में जाकर शॉर्टकट्स को बदल सकते हैं।

Google Lens का एकीकृत फीचर

इस एप्लिकेशन का सबसे आकर्षक फीचर है Google Lens। इसके जरिए, आप स्क्रीन पर दिख रही किसी भी इमेज को सर्च कर सकते हैं। चाहे वह मैथ्स होमवर्क हो, टेक्स्ट ट्रांसलेशन हो, या इमेज ट्रांसलेशन हो, Google Lens से आपको सभी काम आसानी से कर सकते हैं।

उपलब्धता और सिस्टम आवश्यकताएँ

यह नया Google app फिलहाल केवल अमेरिका में इंग्लिश यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस एप्लिकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Windows 10 या Windows 11 पर चलने वाला PC या लैपटॉप होना चाहिए।

Related posts

OnePlus 13 5G पर भारी छूट: 24GB RAM, 6,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में सेल हुआ शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More