Google Maps ने भारत में ट्रैफिक और सेफ्टी से जुड़े नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें रियल टाइम ट्रैफिक अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के अलर्ट और स्पीड लिमिट जानकारी शामिल है। जानें इन स्मार्ट अपडेट्स के बारे में।
Google ने अपने लोकप्रिय नेविगेशन ऐप Google Maps में भारत के लिए कुछ नए और स्मार्ट फीचर्स पेश किए हैं। अब यूजर्स को रियल टाइम ट्रैफिक जाम, सड़क बंद होने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और स्पीड लिमिट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। भारत जैसे विशाल और विविध देश में सड़क की स्थिति अक्सर बदलती रहती है, और इसे ध्यान में रखते हुए, गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए ट्रैफिक और सेफ्टी अलर्ट के लिए नई सुविधाएं जोड़ी हैं।
गूगल ने भारत के 18 शहरों की ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी की है, ताकि सड़क बंद होने या किसी अन्य रुकावट की जानकारी तुरंत अपडेट हो सके। इसके अलावा, भारत में हर दिन लगभग 1.5 लाख रियल टाइम डिसरप्शन रिपोर्ट्स गूगल को प्राप्त होती हैं, जिससे यूजर्स को सबसे ताजगी और सटीक जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में।
Google Maps में ट्रैफिक के लिए प्रोएक्टिव अलर्ट
अब गूगल मैप्स में Proactive Traffic Alerts फीचर पेश किया गया है, जो यूजर्स को ट्रैफिक जाम या किसी बड़ी देरी की चेतावनी देगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स को पहले से जानकारी मिल सकेगी कि ट्रैफिक जाम कितनी देर तक रहेगा और उनके ETA (Estimated Time of Arrival) पर इसका क्या असर पड़ेगा। फिलहाल यह फीचर दिल्ली, मुंबई, और बेंगलुरु के हाईवे और प्रमुख सड़कों पर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
also read: Realme GT 8 Pro Launch: Realme के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन…
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट
इसके अलावा, Accident-Prone Area Alerts नामक नया फीचर भी Google Maps में जोड़ा गया है, जो आपको जब भी आप किसी ऐसे इलाके के पास पहुंचेंगे जहां हादसों की संभावना ज्यादा है, तो वॉयस और विज़ुअल अलर्ट भेजेगा। इस फीचर की शुरुआत गुरुग्राम, साइबराबाद, चंडीगढ़, और फरीदाबाद जैसे शहरों में की गई है।
रियल टाइम में स्पीड लिमिट जानकारी
गूगल ने स्पीड लिमिट को लेकर भी एक नया फीचर जोड़ा है। अब Google Maps के नेविगेशन स्क्रीन पर आपको सड़क की तय स्पीड लिमिट दिखेगी, जो विशेष रूप से मददगार होगी उन सड़कों पर जहां स्पीड लिमिट के संकेत नहीं होते। इससे यूजर्स को ओवरस्पीडिंग से बचने में मदद मिलेगी, जिससे चालान कटने की समस्या भी कम होगी। फिलहाल यह फीचर भारत के 9 प्रमुख शहरों जैसे फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, और नोएडा में उपलब्ध है।
NHAI के साथ साझेदारी
गूगल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ साझेदारी की है, ताकि यूजर्स को हाइवे बंद होने, मरम्मत कार्य, और रास्ते में मिलने वाली सुविधाओं (जैसे रेस्ट एरिया, पेट्रोल पंप, सार्वजनिक शौचालय और खाने की जगहों) की जानकारी रियल टाइम में मिल सके। इससे यात्रा करना और भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।