Google में छंटनी का दौर जारी, एक महीने में 200 के बाद फिर 100 कर्मचारी हुए बाहर, जानें वजह

Google में छंटनी का दौर जारी, एक महीने में 200 के बाद फिर 100 कर्मचारी हुए बाहर, जानें वजह

Google ने AI पर फोकस के चलते लगातार छंटनी जारी रखी है, पिछले महीने 200 कर्मचारियों के बाद इस महीने 100 से ज्यादा स्टाफ निकाले गए। जानें गूगल छंटनी की वजह और इससे प्रभावित विभाग।

Google Layoffs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से विकास के चलते तकनीक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थम नहीं रहा है। गूगल ने पिछले महीने लगभग 200 कर्मचारियों को निकालने के बाद इस महीने भी करीब 100 से ज्यादा स्टाफ को नौकरी से हटाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये छंटनी मुख्य रूप से डिजाइनिंग और यूजर एक्सपीरियंस रिसर्च विभागों में हुई है, खासतौर पर क्लाउड डिविजन के क्वांटिटेटिव यूजर एक्सपेरियंस रिसर्च, प्लेटफॉर्म और सर्विस एक्सपीरियंस टीम में।

गूगल में लगातार हो रहे बदलाव और AI पर फोकस

गूगल की यह छंटनी कंपनी के बड़े संस्थागत बदलाव का हिस्सा है, जिसमें AI तकनीक और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया जा रहा है। कंपनी अब उन विभागों और क्षेत्रों पर फोकस बढ़ा रही है, जो व्यवसाय के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इसलिए संसाधनों का पुनःविन्यास कर कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है। कई टीमों में स्टाफ की संख्या आधी कर दी गई है, जबकि कुछ कर्मचारियों को दिसंबर तक अन्य भूमिका में ट्रांसफर के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

also read: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम: केंद्र…

छंटनी से प्रभावित विभाग और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

छंटनी से प्रभावित कर्मचारी मुख्य रूप से यूजर बिहेवियर पैटर्न को समझने के लिए डेटा, सर्वे और रिसर्च पर काम कर रहे थे, ताकि उत्पादों की डिजाइनिंग बेहतर हो सके। कर्मचारी और सूत्र बताते हैं कि कम सैलरी, नौकरी की असुरक्षा और प्रबंधन के साथ बढ़ते तनाव के कारण कई कर्मचारियों ने विरोध जताया था, जिसके बाद उन्हें निकाला गया।

तीन बार हुई छंटनी

यह साल की शुरुआत से गूगल में क्लाउड यूनिट में तीसरी बार छंटनी है। जनवरी में भी कंपनी ने क्लाउड डिविजन में कटौती की थी ताकि लंबी अवधि में जरूरी बिजनेस सेक्टर्स पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। पिछले महीने AI टूल्स जैसे जेमिनी और एआई ओवरव्यूज पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की संख्या भी घटाई गई थी।

Related posts

SBI रिपोर्ट में खुलासा: डिजिटल पेमेंट के दौर में भी 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची करेंसी सर्कुलेशन

मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! Spice Lounge Food Works ने निवेशकों को 3200% रिटर्न से किया मालामाल

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More