Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब शेयर कर सकते हैं 90 सेकंड तक का वीडियो स्टेटस

Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब शेयर कर सकते हैं 90 सेकंड तक का वीडियो स्टेटस

WhatsApp New Status Update: WhatsApp यूजर्स को अब तक स्टेटस पर 60 सेकंड, या 1 मिनट तक की वीडियो अपलोड करने की सुविधा थी। लेकिन अब यह सीमा 90 सेकंड कर दी गई है। देखें इस अपडेट के लाभ..।

अगर आप भी अपने पसंदीदा वीडियो को WhatsApp पर पोस्ट करते समय बार-बार टुकड़ों में काटने से परेशान हो चुके हैं, तो अब आप खुश हो सकते हैं। WhatsApp ने एक शानदार नया फीचर लाया है जो स्टेटस शेयरिंग को और भी आसान और मनोरंजक बना देगा।

90 सेकंड का वीडियो अपलोड करें

WhatsApp यूजर्स को अब तक स्टेटस पर 60 सेकंड, या 1 मिनट तक की वीडियो अपलोड करने की सुविधा थी। लेकिन अब यह सीमा 90 सेकंड कर दी गई है। इसका अर्थ है कि आप अब स्टेटस पर लंबे वीडियो को बिना एडिट किए सीधे डाल सकते हैं।

ये फीचर फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं

यह सुविधा अभी WhatsApp के बीटा संस्करण में उपलब्ध है। यानी फिलहाल व्हाट्सएप के टेस्टिंग संस्करण का उपयोग करने वाले लोग ही इसका लाभ उठा पा रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

अपडेट वर्जन

यदि आप बीटा यूजर हैं, तो आपको WhatsApp का Android संस्करण 2.25.12.9 पर अपडेट करना होगा। आप ऐप को अपडेट करने के लिए Google Play Store पर जा सकते हैं।

ऐसे अपने फोन में चेक करें

1. पहले Google Play Store को खोलें।

2. WhatsApp पर सर्च करके जानें कि अपडेट उपलब्ध हैं या नहीं

3. अगर अपडेट है, तो उसे डाउनलोड करें

4. WhatsApp अब खोलें और स्टेटस टैब में जाएं।

5. 90 सेकंड का वीडियो अपलोड करने का प्रयास करें

6. अगर आपका वीडियो बिना कटे अपलोड होता है, तो आपके लिए नया फीचर चालू हो गया है।

क्या ये अपडेट अलग है?

आजकल लोग छोटे-छोटे क्लिप्स की जगह पूरे वीडियो या लंबी कहानियों को शेयर करना पसंद करते हैं। हर बार वीडियो काटने और अपलोड करने में समय लगता है, जिससे कहानी की गति धीमी हो जाती है। ऐसे में 90 सेकंड की वीडियो को एक साथ स्टेटस पर अपलोड करना टाइम बचाता है और यूज़र का अनुभव बेहतर बनाता है।

For more news: Technology

Related posts

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

कोई चुपचाप पढ़ सकता है आपकी WhatsApp चैट! ये छोटी-सी गलती खोल सकती है सारी निजी बातें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More