छात्रों के लिए खुशखबरी! ChatGPT में आया नया Study Mode फीचर, अब पढ़ाई होगी और भी आसान

छात्रों के लिए खुशखबरी! ChatGPT में आया नया Study Mode फीचर, अब पढ़ाई होगी और भी आसान

OpenAI ने छात्रों के लिए ChatGPT में नया ‘Study Mode’ लॉन्च किया है, जो केवल जवाब देने की बजाय सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाता है। जानें इस नए फीचर से पढ़ाई में कैसे मिलेगी मदद।

OpenAI ने छात्रों की पढ़ाई को और अधिक इंटरेक्टिव और सोचने योग्य बनाने के लिए ChatGPT में एक नया “Study Mode” फीचर लॉन्च किया है। यह नया फीचर छात्रों को केवल सीधे जवाब देने के बजाय सोचने, समझने और सीखने की क्षमता को विकसित करने में मदद करेगा। यह बदलाव खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो AI टूल्स का इस्तेमाल कर पढ़ाई को आसान बनाना चाहते हैं।

क्या है ChatGPT का Study Mode?

ChatGPT का Study Mode एक ऐसा इंटरैक्टिव टूल है जो छात्रों के साथ संवाद करता है। इसमें ChatGPT अब सीधे उत्तर नहीं देता, बल्कि सवालों के जवाब सोचने के लिए हिंट देता है, मार्गदर्शन करता है और छात्रों को स्वयं समाधान तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है। इस फीचर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में Active Learning को बढ़ावा देना है। यह मोड फिलहाल सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है—चाहे आप Free, Plus, Pro या Team Plan यूज़ कर रहे हों। आने वाले हफ्तों में इसे ChatGPT Edu सब्सक्राइबर्स के लिए भी शुरू किया जाएगा।

कैसे मिलेगा छात्रों को फायदा?

हाल ही में एक रिपोर्ट में पाया गया कि जो छात्र केवल AI टूल से निबंध या उत्तर तैयार करते हैं, उनकी सोचने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है। OpenAI ने इसी समस्या को हल करने के लिए Study Mode पेश किया है ताकि छात्र गूगल सर्च की तरह रिसर्च करना, सोचकर जवाब देना और विषय को गहराई से समझना सीखें। इससे उनकी क्रिटिकल थिंकिंग और कॉन्सेप्ट क्लियरिटी में सुधार होगा।

कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

Study Mode पूरी तरह वैकल्पिक है यानी छात्र इसे अपने हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकते हैं। OpenAI की VP ऑफ एजुकेशन, लिया बेल्स्की के अनुसार, अभी यह फीचर पैरेंट्स या स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर्स द्वारा लॉक नहीं किया जा सकता, लेकिन भविष्य में यह सुविधा दी जा सकती है। फिलहाल, छात्र अपनी सीखने की इच्छा के अनुसार इस मोड का लाभ ले सकते हैं।

AI अब बना छात्रों का स्मार्ट साथी

जब 2022 में ChatGPT लॉन्च हुआ था, तब इसे कई स्कूलों ने प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अब शैक्षणिक संस्थान भी समझ चुके हैं कि AI टेक्नोलॉजी शिक्षा का भविष्य है। ChatGPT का नया Study Mode इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जो छात्रों को सिर्फ उत्तर देने वाला नहीं बल्कि एक सही गाइड और मेंटर बनकर साथ देगा।

Also Read: https://newsindianow.in/bgmi-3-9-update-from-new-rifles-to-drift-bikes-discover-5-exciting-features-that-will-make-gaming-even-more-fun/

Related posts

AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमान अब बिना बैंक खाते और मोबाइल नंबर के कर सकेंगे UPI पेमेंट

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More