Gold Price Outlook: सोने की कीमत में गिरावट, आज MCX पर सोना और चांदी सस्ते हुए। जानें एक्सपर्ट्स का अनुमान, क्यों हुआ सोना सस्ता और आने वाले दिनों में Gold Price कितना बढ़ सकता है।
Gold Price Outlook: पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी देखी गई है। हालांकि, पिछले हफ्ते पांच साल में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त के बाद अब सोने के दाम नरम पड़ने लगे हैं। 27 अक्टूबर को MCX पर सोने की कीमत में छठ पूजा वाले दिन एक झटके में 1,600 रुपये तक की गिरावट देखी गई। इसी तरह, चांदी के दाम भी गिरकर 1,42,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए, जो पिछले बंद से 1,400 रुपये कम है।
क्या और गिरेगा सोने का भाव?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर एनालिस्ट मनव मोदी का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। साल की शुरुआत में तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार में हल्का दबाव सोने और चांदी के भाव को प्रभावित कर रहा है।
also read: इस हफ्ते भारत में 5 नई कंपनियों के IPO लॉन्च, निवेशकों के…
क्यों हुआ सोना सस्ता?
सोने की कीमत अचानक कम होने के पीछे कई कारण हैं:
-
रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम की संभावनाओं से जियोपॉलिटिकल टेंशन कम हुई।
-
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों की बेचैनी घटी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ASEAN सम्मेलन में कहा कि अमेरिका और चीन के बीच अच्छी डील होने वाली है।
-
COMEX पर सोने के रिकॉर्ड हाई लेवल (4,400 डॉलर प्रति औंस) और चांदी में 85% से ज्यादा की तेजी के बाद मुनाफावसूली शुरू हुई।
-
मजबूत डॉलर इंडेक्स और मार्जिन कॉल के चलते बाजार में बिकवाली तेज हुई।
एक्सपर्ट्स का अनुमान
मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी रिसर्चर नवनीत दमानी के अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमत में 5-6% तक गिरावट आ सकती है। इसका मतलब यह है कि सोना 6,000-7,000 रुपये और सस्ता हो सकता है।
निवेशकों के लिए यह सही समय हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि सोने में निवेश सोच-समझकर और लंबी अवधि के लिए किया जाए।