भारतीय फूड इंडस्ट्री में निवेश के नए अवसर, 9000 करोड़ रुपए के IPO के जरिए बड़ी और छोटी कंपनियां शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी में हैं। जानिए कौन सी कंपनियां ला रही हैं IPO।
भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही फूड इंडस्ट्री की लगभग 12 कंपनियां अपना IPO (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लाने की तैयारी में हैं। इन IPO के जरिए कुल मिलाकर करीब 9000 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बढ़ती उपभोक्ता मांग और बदलते फूड हैबिट्स ने इस सेक्टर को निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है।
फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में IPO की होड़
भारतीय बाजार में फास्ट फूड और होम डिलीवरी जैसी सुविधाओं के बढ़ते चलन के कारण होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को नया जीवन मिला है। इसके साथ ही फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेशकों की रुचि भी काफी बढ़ी है। आने वाले दिनों में करीब एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां अपने आईपीओ के जरिए निवेशकों को मौका देने वाली हैं।
कौन-कौन सी कंपनियां लाएंगी IPO?
-
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड: लगभग 2035 करोड़ रुपए का IPO लाने की योजना, जिसमें 1785 करोड़ रुपए के नए शेयर और 250 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल होंगे।
-
प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स: 2700 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी, जिसमें 1700 करोड़ रुपए के नए शेयर और 1000 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल के लिए रखे गए हैं।
-
छोटी कंपनियां भी इस रेस में शामिल हैं, जैसे:
-
फूडलिंक: 160 करोड़ रुपए का IPO
-
क्योरफूड्स इंडिया: 800 करोड़ रुपए का IPO
-
इंफिफ्रेश: 1700 करोड़ रुपए का IPO
-
बढ़ती उपभोक्ता मांग और नए अवसर
भारत में लोगों के खाने-पीने की आदतों में बदलाव आया है। टियर 1 और टियर 2 शहरों के साथ-साथ अब टियर 3 शहरों में भी लोग नई चीजों को अपनाने और खाने-पीने पर खर्च करने लगे हैं। इस बदलते ट्रेंड को फूड इंडस्ट्री की कंपनियां नए निवेश अवसर के तौर पर देख रही हैं। इसके चलते भी इस सेक्टर में बड़ी मात्रा में पूंजी जुटाने की योजनाएं चल रही हैं।