Election Commission of India: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं के आम चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम ,हरियाणा के लिए मतदान की तिथि बदलकर 5 अक्टूबर, 2024

Election Commission of India: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं के आम चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम ,हरियाणा के लिए मतदान की तिथि बदलकर 5 अक्टूबर, 2024

Election Commission of India जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं के  लिए आम चुनाव, 2024 – हरियाणा में मतदान की तिथि में तथा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में मतगणना की तिथि में बदलाव

Election Commission of India ने प्रेस नोट संख्या ईसीआई/पीएन/128/2024 दिनांक 16 अगस्त, 2024 के माध्यम से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं के लिए आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर (चरण-3) और हरियाणा के लिए मतदान की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार), मतगणना की तिथि 04.10.2024 (शुक्रवार) और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि 06.10.2024 (रविवार) निर्धारित की गई थी।

2. तत्पश्चात, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, राज्य राजनीतिक दलों और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा से हरियाणा के बिश्नोई समुदाय के लोगों के सदियों पुराने आसोज अमावस्या उत्सव में भाग लेने के लिए बड़े पैमाने पर राजस्थान जाने के संबंध में अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इससे बड़ी संख्या में लोग मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं और हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।

3. इन अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए, आयोग ने केवल हरियाणा के लिए मतदान की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) से बदलकर 5 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) करने का निर्णय लिया है।

4. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा (चरण-3), 2024 के आम चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभाओं के आम चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रम जम्मू और कश्मीर

(चरणIII)

हरियाणा

(सभी विधानसभा क्षेत्र)

राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि 05.09.2024

(गुरुवार)

05.09.2024

(गुरुवार)

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12.09.2024

(गुरुवार)

12.09.2024

(गुरुवार)

नामांकन की जांच की तिथि 13.09.2024

(शुक्रवार)

13.09.2024

(शुक्रवार)

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17.09.2024

(मंगलवार)

16.09.2024

(सोमवार)

मतदान की तिथि 01.10.2024 (मंगलवार)

(कोई बदलाव नहीं)

05.10.2024 (शनिवार)
मतगणना की तिथि 08.10.2024 (मंगलवार)

(जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के लिए)

तिथि, जिसके पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी 10.10.2024 (गुरुवार)

(जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के लिए)

****

 

Related posts

वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की अहम द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्यू: अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील और बजट से डिफेंस तक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More