Delhi Water Crisis: दिल्ली जल सत्याग्रह स्थल से आतिशी का मैसेज, आज 28 लाख से अधिक लोगों को पानी नहीं मिलेगा

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल सत्याग्रह स्थल से आतिशी का मैसेज: आज 28 लाख से अधिक लोगों को पानी नहीं मिलेगा

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री ने आज भोगल, दक्षिणी दिल्ली में अपने ‘जल सत्याग्रह’ स्थल से एक वीडियो संदेश में कहा कि वह कुछ नहीं खाएंगी जब तक हरियाणा दिल्ली के लोगों के लिए अधिक पानी नहीं छोड़ता।

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में जल संकट को हल करने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन का आज दूसरा दिन है। शनिवार को आतिशी ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि इस भयंकर गर्मी में भी हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली  हक का पानी रोका हुआ है। उनका कहना था कि दिल्ली के क्षेत्र में कल भी 110 एमजीडी कम पानी भेजा गया था, जिससे आज 28 लाख से अधिक लोगों को पानी की कमी होगी।

आतिशी ने कहा कि मेरे द्वारा कई बार की गई कोशिशों के बावजूद भी हरियाणा की बीजेपी सरकार दिल्ली के हक का पानी छोड़ नहीं रही है। पानी के लिए सत्याग्रह जारी रहेगा जब तक हरियाणा की भाजपा सरकार पूरा पानी नहीं छोड़ती और सभी दिल्लीवालों को उनका हकदार पानी नहीं मिल जाता है, तब तक पानी के लिए सत्याग्रह जारी रहेगा।

मंत्री शुक्रवार को अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं और आरोप लगाया कि हरियाणा यमुना में दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। उनका कहना था कि हरियाणा ने शुक्रवार को 110 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी छोड़ा। उन्होंने कहा कि 28,000 लोगों को एक एमजीडी पानी मिलता है। 100 एमजीडी की कमी से दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली पड़ोसी राज्यों से पानी लेती है। उनका कहना था कि राज्य को पड़ोसी राज्यों से 1,005 एमजीडी पानी नदियों और नहरों से मिलता है, जिसमें से हरियाणा 613 एमजीडी पानी देता है। उनका कहना था कि दिल्ली में भयंकर गर्मी के कारण हरियाणा ने कुछ सप्ताह के लिए अपना हिस्सा घटाकर 513 एमजीडी कर दिया है, जिससे 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

केजरीवाल ने आतिशी का अनशन को ‘तपस्या’ बताया

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठकर हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी के लिए यमुना से अधिक पानी छोड़ने की मांग की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल से भेजे एक संदेश में आतिशी की सफलता की उम्मीद व्यक्त की है।

 

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More