Delhi Saheli Smart Card Scheme: दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च किया है, जिससे वे DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और सभी डिटेल्स।
Delhi Saheli Smart Card Scheme: दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। अब 12 वर्ष या उससे अधिक आयु की दिल्ली निवासी महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ के माध्यम से DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, सुरक्षित और पेपरलेस बनाना है।
क्या है ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’?
‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ पूरी तरह डिजिटल कार्ड होगा, जिसमें कार्डधारक का नाम और फोटो दर्ज रहेगा। यह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के तहत जारी किया जाएगा। यह कार्ड मौजूदा गुलाबी कागज़ वाले फ्री टिकट्स की जगह लेगा।
हालांकि, यह कार्ड केवल DTC और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा के लिए मान्य होगा। यदि कार्डधारक अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाएं (जैसे मेट्रो) का उपयोग करना चाहें, तो उन्हें कार्ड में टॉप-अप कराना होगा।
कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?
दिल्ली सरकार ने यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी है ताकि आवेदकों को आसानी हो:
-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: DTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और आवेदन फॉर्म भरें।
-
बैंक चयन: सूचीबद्ध बैंकों में से किसी एक को चुनें जो कार्ड जारी करेगा।
-
KYC प्रक्रिया पूरी करें: चुने गए बैंक की शाखा में जाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण, पासपोर्ट साइज़ फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ केवाईसी पूरा करें।
-
कार्ड प्राप्त करें: KYC सत्यापन के बाद, कार्ड डाक द्वारा पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा।
-
कार्ड एक्टिवेशन: उपयोग शुरू करने से पहले, कार्ड को DTC के AFCS (Automated Fare Collection System) से एक्टिवेट कराना जरूरी होगा।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
दिल्ली में निवास का प्रमाण (रेंट एग्रीमेंट/बिजली बिल आदि)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
बैंक द्वारा मांगे गए अन्य केवाईसी दस्तावेज
कार्ड शुल्क और सुरक्षा
-
यात्रा पूरी तरह फ्री रहेगी, लेकिन कार्ड जारी करने और रखरखाव के लिए बैंक मामूली शुल्क ले सकते हैं।
-
कार्ड खो जाने की स्थिति में, बैंक को सूचित कर नया कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।
महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए एक नई शुरुआत
दिल्ली सरकार का यह कदम सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम है। सरकार का कहना है कि यह स्कीम राजधानी में डिजिटल ट्रैवल इकोसिस्टम की नींव रखेगी और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को भी समान अवसर प्रदान करेगी।
For more news: Delhi