Delhi MLA LAD Fund: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, विधायकों को अब सिर्फ इतना पैसा मिलेगा

Delhi MLA LAD Fund: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, विधायकों को अब सिर्फ इतना पैसा मिलेगा

Delhi MLA LAD Fund: दिल्ली सरकार ने विधायक क्षेत्रीय विकास निधि का सालाना बजट पांच करोड़ रुपये कर दिया है। इसे पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार ने 10 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये कर दिया था।

Delhi MLA LAD Fund: दिल्ली की बीजेपी सरकार ने विधायक क्षेत्रीय विकास निधि को 15 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये कर दिया है। सोमवार को अधिकारियों ने यह सूचना दी। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विधायक क्षेत्रीय विकास निधि को 10 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये कर दिया था।

बीजेपी ने फरवरी में हुए चुनावों में “आप” को सत्ता से बाहर कर दिया। दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग ने दो मई को कैबिनेट के निर्णय के अनुरूप विधायक क्षेत्रीय विकास निधि को वर्षाना पांच करोड़ रुपये कर दिया है।

दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग ने 2 मई को कैबिनेट के निर्णय के अनुसार विधायक एलएडी फंड को हर साल 5 करोड़ रुपये दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि एमएलएएलएडी योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र वित्तीय वर्ष 2025-26 से हर साल 5 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

विधायक एलएडी फंड में 350 करोड़ रुपये रखे गए

साथ ही, आदेश में मंत्रिपरिषद ने कहा कि यह एक अनटाइड फंड होगा और पूंजीगत प्रकृति के स्वीकृत कार्यों के अलावा परिसंपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च किया जा सकता है। एक बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार ने 350 करोड़ रुपये विधायक एलएडी फंड में रखे हैं, जिसे दिल्ली के सत्तर विधायकों में से प्रत्येक को पांच करोड़ रुपये में बाँटा गया है।

2021-22 और 2022-23 में प्रत्येक विधायक को 4 करोड़ रुपये मिलते थे, जो 2023-24 में 7 करोड़ रुपये हो गए. पिछली आम आदमी पार्टी सरकार में यह राशि बढ़ी गई थी।

For more news: Delhi

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद ऊधम सिंह नगर में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की 24 घंटे अभियान तैयारी

यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: वंदे मातरम् का अपमान संविधान की अवहेलना है

महाशिवरात्रि 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More