दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के लिए ‘हर घर जल योजना’ की शुरुआत, 460 घरों को मिलेगा सुरक्षित पेयजल कनेक्शन, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया उद्घाटन।
राजधानी दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के हजारों परिवारों के लिए अब पानी की किल्लत नहीं होगी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने जल जीवन मिशन (अमृत 2.0) के तहत ‘हर घर जल योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य झुग्गी बस्तियों और अन्य पिछड़े इलाकों में हर घर तक सुरक्षित और नियमित पेयजल कनेक्शन पहुंचाना है।
कालीबाड़ी मार्ग और गोल मार्केट झुग्गी बस्तियों में मिलेगा पेयजल कनेक्शन
इस योजना के पहले चरण में कालीबाड़ी मार्ग और गोल मार्केट के झुग्गी बस्तियों के करीब 460 घरों को साफ पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 7.50 करोड़ रुपये है, और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एनडीएमसी ने कुल 45 झुग्गी बस्तियों को तीन ग्रुप — ए, बी और सी — में बांटा है, जहां अभी तक पानी की नियमित और स्वच्छ सुविधा नहीं थी। परियोजना का उद्घाटन दिल्ली सरकार के मंत्री एवं एनडीएमसी सदस्य प्रवेश वर्मा ने किया।
also read: दिल्ली बिजली बिल में 70% तक भारी बढ़ोतरी! जानिए कारण और…
मंत्री प्रवेश वर्मा का महत्वपूर्व बयान
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “सुरक्षित पेयजल केवल एक जरूरत नहीं, बल्कि यह जन स्वास्थ्य, सामाजिक सम्मान और विकास से जुड़ा अहम अधिकार है।” उन्होंने एनडीएमसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना झुग्गी बस्तियों में जीवन स्तर सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी।
जल संकट से मिलेगा स्थायी समाधान
झुग्गी बस्ती के लोगों ने लंबे समय से पानी की किल्लत झेली है, जहां उन्हें अस्थायी कनेक्शन या टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब ‘हर घर जल योजना’ के तहत पाइपलाइन कनेक्शन मिलने से उनकी सबसे बड़ी समस्या का स्थायी समाधान होगा।
एनडीएमसी अधिकारियों ने बताया कि योजना के अगले चरण में ग्रुप ए और बी के झुग्गी बस्तियों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे जल्द ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा।
एनडीएमसी का संकल्प
एनडीएमसी का मकसद है कि परिषद क्षेत्र के कोई भी परिवार जल संकट से वंचित न रहे। इसके तहत झुग्गी बस्तियों के साथ-साथ अन्य इलाकों में भी जल कनेक्शन और पाइपलाइन नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा।