दिल्ली कार ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’

दिल्ली कार ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, 'किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कार ब्लास्ट पर बयान दिया, कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जानें घटना पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई और जांच की स्थिति।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। इस कार ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद कर चुकी हैं और लाल किले को 13 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बड़ा बयान दिया है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शने की बात कही है।

राजनाथ सिंह ने दिया सख्त संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस धमाके के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की जांच तेजी से हो रही है और जल्द ही इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा, “अभी से यह क्लियर कर रहा हूं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। हम किसी भी अपराधी को बख्शने का कोई मौका नहीं देंगे।”

also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट पर दी पहली…

मारे गए लोगों के प्रति संवेदना

रक्षा मंत्री ने दिल्ली में हुई इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस गहरे दुख की घड़ी में परिवारों को संबल और साहस मिले।”

सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं गहन जांच

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि इस मामले के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

लाल किला और मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था

लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के दो गेट बंद कर दिए गए हैं और लाल किला को 13 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act) के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को आत्मघाती हमले (फिदायीन अटैक) के एंगल से भी जांच रही हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की अहम द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्यू: अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील और बजट से डिफेंस तक

CBSE अब 12वीं की कॉपियों का करेगा डिजिटल मूल्यांकन, 2026 से ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More