प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की, दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

लाल किले के पास हुए भयावह विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यह विस्फोट सोमवार को लाल किले के ट्रैफिक सिग्नल के पास एक धीमी गति से चल रहे वाहन में हुआ था, जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

also read: दिल्ली कार ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और घायलों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साजिश के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोमवार को अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट के घायलों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की अहम द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्यू: अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील और बजट से डिफेंस तक

CBSE अब 12वीं की कॉपियों का करेगा डिजिटल मूल्यांकन, 2026 से ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More