उत्तराखंड में देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में हुए बादल फटने और भारी बारिश से उत्पन्न आपदा के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर संवाद किया। उन्होंने प्रदेश की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन और मार्गदर्शन से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य कर रहा है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं। सीएम धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और पूरी सतर्कता से काम कर रही है।
also read: मॉरीशस के प्रधानमंत्री का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा…
देहरादून में तबाही, 10 मौतें और 8 लापता
मंगलवार को देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में अचानक आई भारी बारिश और बादल फटने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग लापता हैं। इस घटना से कई दुकानें बह गई हैं और इलाके में भारी तबाही मची है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, कई सड़कें और पुल बह गए हैं। बचाव और रेस्क्यू अभियान जारी है।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित क्षेत्र की मदद और पुनर्वास के लिए काम कर रहे हैं ताकि आपदा के प्रभाव को जल्द से जल्द कम किया जा सके।