क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स ने की सगाई, 8 साल बाद रिश्ते को दी नई पहचान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स ने की सगाई, 8 साल बाद रिश्ते को दी नई पहचान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 8 साल बाद अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्स के साथ सगाई कर ली है। जानिए उनके रिश्ते और नेटवर्थ से जुड़ी हर खास बात।

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्स से सगाई कर ली है। 8 साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहे इस कपल ने फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

जॉर्जिना रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर की सगाई की पुष्टि

जॉर्जिना रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका और रोनाल्डो का हाथ दिख रहा है। उनकी उंगली में एक खूबसूरत डायमंड रिंग नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Yes, I did” यानी “हां, मैंने कर ली है।” यह तस्वीर सऊदी अरब के रियाद की बताई जा रही है, जहां दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Georgina Rodríguez (@georginagio)

8 साल से साथ हैं रोनाल्डो और जॉर्जिना

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। तब से दोनों साथ हैं और अब तक पांच बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। रोनाल्डो जूनियर, इवा मारिया, माटेओ, अलाना और बेला नाम के बच्चों के साथ उनका परिवार पूरा हो चुका है।

2022 में बेला के जन्म के साथ जुड़वां बेटे की मौत हो गई थी, जो कपल के लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन समय था।

जानिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ और सैलरी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय दुनिया के सबसे अमीर एथलीट्स में से एक हैं।

  • 2025 में उनकी नेटवर्थ लगभग 1.45 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।

  • उनकी बेस सैलरी करीब 200 मिलियन डॉलर सालाना है।

  • विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से वह सालाना 150 मिलियन डॉलर कमाते हैं।

  • 2022 में रोनाल्डो ने सऊदी क्लब से 600 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसे अब 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

  • नए डील के तहत क्लब ने रोनाल्डो के साथ 620 मिलियन डॉलर का दो साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है।

Also Read: https://newsindianow.in/bcci-is-making-big-preparations-before-the-asia-cup-2025-calling-vaibhav-suryavanshi-to-bengaluru-for-special-training/

Related posts

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More