सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बिहार में माफिया की उल्टी गिनती शुरू, महागठबंधन पर हमला और एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को वोट की अपील।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतामढ़ी की परिहार विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माफिया पर हमला
एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए सीएम योगी ने कहा कि “जैसे यूपी में माफिया पस्त है और नौजवान मस्त हैं, वैसे ही बिहार में भी माफिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खानदानी माफिया की अब हालत पतली होने वाली है, जब एनडीए की सरकार बिहार में फिर से बनेगी।”
बिहार के युवाओं के लिए योगी का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बिहार के युवा वही होंगे जो बिहार का भविष्य तय करेंगे। कांग्रेस और RJD ने पहचान का संकट पैदा किया, लेकिन अब युवाओं की शक्ति बिहार की दिशा तय करेगी। बिहार को ऐसे युवा चाहिए जिनकी बुद्धि, मेधा और प्रतिभा से समाज लाभान्वित हो।”
also read: उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा 76वां जिला: कल्याण सिंह नगर…
बिहार में विकास का जिक्र
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में बिहार में हुए विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा:
-
आज बिहार में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा है।
-
रेलवे और एयर कनेक्टिविटी में सुधार हुआ।
-
बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज उपलब्ध हैं।
राम मंदिर और धार्मिक विरासत का जिक्र
सीएम योगी ने महागठबंधन और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है और सीतामढ़ी में भी मां जानकी का भव्य मंदिर निर्माण शुरू हुआ है। यह काम केवल एनडीए ही कर सकता है।”