दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ‘विकसित दिल्ली’ मिशन पर चर्चा की। जानें बैठक में किन जनहित के मुद्दों पर बातचीत हुई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राजधानी दिल्ली के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम रेखा गुप्ता ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण, रचनात्मक और प्रेरणादायक बताया।
अमित शाह से मुलाकात पर रेखा गुप्ता का बयान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रसेवा, संगठन और सुशासन के प्रति उनका दृष्टिकोण और नेतृत्व हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। दिल्ली के जनहित से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा अत्यंत विचारोत्तेजक और मार्गदर्शक रही।”
किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
-
दिल्ली के विकास और आधारभूत ढांचे को लेकर
-
जन कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर
-
डबल इंजन सरकार के मॉडल से मिलने वाले लाभ पर
-
आंतरिक सुरक्षा, सहकारिता आंदोलन और गरीबों के सशक्तिकरण जैसे राष्ट्रीय स्तर के विषयों पर
आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राष्ट्रसेवा, संगठन और सुशासन के प्रति उनका दृष्टिकोण और नेतृत्व हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
दिल्ली के जनहित से जुड़े विषयों पर उनसे हुई चर्चा अत्यंत… pic.twitter.com/jXZT7MYr32
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 17, 2025
‘विकसित दिल्ली’ मिशन पर जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के विजन के साथ तेजी से काम कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने में केंद्र सरकार का सहयोग “महत्वपूर्ण और प्रेरणास्पद” है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने प्रशासन के पहले 100 दिनों में वादों को पूरा कर दिखाया है।
केंद्र सरकार को बधाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीए सरकार को 11 साल पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आंतरिक सुरक्षा, सहकारी विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की है।
For more news: Delhi