दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा 2025 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2021 में यमुना घाटों पर छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर जो मामले दर्ज किए गए थे, उन्हें अब वापस लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करती है और छठ पूजा आस्था का पर्व है, न कि अपराध का।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकार के कार्यकाल में यमुना घाटों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कई श्रद्धालुओं पर मामले दर्ज हुए थे। अब हमारी सरकार ने यमुना घाटों पर पूजा की अनुमति दे दी है और उन सभी मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।”
also read: दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी खास, 17 मॉर्डन घाट और 1000…
छठ पूजा को भव्य रूप में मनाने की तैयारी
रेखा गुप्ता ने बताया कि उनकी सरकार ने यमुना घाटों पर पूजा करने की अनुमति देने के साथ-साथ इसे और भव्य रूप से मनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि पल्ला से कालिंदी कुंज तक 17 मॉडर्न छठ घाट बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को स्वच्छता, रोशनी, और सुरक्षा की विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “हमारे कार्यकाल में दीवाली के दौरान प्रदूषण का स्तर पहले की तुलना में कम हुआ है। इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति दी गई थी, और हम लगातार वायु गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों में जुटे हैं।”
संस्कृतिक कार्यक्रमों की भी होगी व्यवस्था:
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस साल के छठ पूजा के दौरान, मैथिली और भोजपुरी संस्कृति से जुड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे राजधानी में पूर्वांचल की परंपरा और भी मजबूत हो सके।
इसके अलावा, स्वच्छता अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके तहत अधिकारी और प्रतिनिधि छठ घाटों पर सफाई और व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।