मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुनर्वास योजना का ऐलान, दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुनर्वास योजना का ऐलान, दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए बड़ी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए नई योजना का ऐलान किया। विकास परियोजनाओं के कारण विस्थापित झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का मकान और पूरा न्याय। जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गीवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। विकास परियोजनाओं या वैध कारणों से अगर किसी झुग्गी बस्ती को हटाना पड़े, तो सरकार पात्र निवासियों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करेगी। यह घोषणा उन्होंने रविवार को शालीमार बाग में फाटकवाली झुग्गी बस्ती का दौरा करते हुए की।

रेलवे के विस्तार से प्रभावित झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का मकान

रेलवे द्वारा आजादपुर रेलवे स्टेशन के विस्तार के चलते फाटकवाली झुग्गी बस्ती को हटाने का नोटिस जारी किया गया है। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व सरकार ने इस मामले को अनदेखा किया था, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए एक ठोस योजना बनाना शुरू कर दिया है। जल्द ही प्रभावित निवासियों को पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा।

बिना किसी वैध कारण के नहीं हटाए जाएंगे झुग्गी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि बिना वैध कारण के किसी भी झुग्गी बस्ती को हटाने का प्रयास नहीं किया जाएगा। उन्होंने झुग्गीवासियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। सरकार ने इस काम के लिए करोड़ों रुपये का बजट भी आवंटित किया है।

पिछले 40 वर्षों में झुग्गीवासियों की अनदेखी पर निशाना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले कई दशकों में झुग्गीवासियों के लिए कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। पूर्व की सरकारें झुग्गीवासियों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर देखती थीं। अब उनकी सरकार झुग्गीवासियों के जीवन स्तर सुधारने और उन्हें स्थायी आवास देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भविष्य की योजना और आश्वासन

सीएम ने कहा कि वे रेल मंत्रालय से इस मामले पर बातचीत करेंगी ताकि झुग्गीवासियों के पुनर्वास को सुनिश्चित किया जा सके। इस योजना के तहत झुग्गीवासियों को बेहतर जीवन और पक्का आवास मिलेगा, जिससे वे दिल्ली की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बन सकेंगे।

Also Read: https://newsindianow.in/cm-rekha-gupta-approved-the-redevelopment-project-from-savitri-cinema-to-modi-mill-flyover/

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More