मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन में मंगल दलों का योगदान सराहनीय है, और उन्हें 05 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऋण प्रदान करने और मंगल दलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियम बनाए जाएंगे। मंगल दल डिजिटल मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे। युवा और महिला मंगल दलों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि चार हजार रुपये से पांच हजार रुपये की जाएगी। ऋण प्रदान करने और मंगल दलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियम बनाए जाएंगे। मंगल दल डिजिटल मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे। राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे प्रत्येक युवा मंगल दल एक दूसरे से जुड़ेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगल दलों द्वारा सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवक एवं महिला मंगल दल गांवों में सकारात्मक बदलाव लाने, सामाजिक चेतना को बढ़ाने और लोक परंपराओं को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना था कि मंगल दल आपदाओं के समय “फस्र्ट रिस्पॉन्डर” की तरह काम करते हैं और जनजागरूकता अभियानों में भी भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने मंगल दलों को अधिक सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि मंगल दलों को 50 हजार रुपये से 3.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 60 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्धन योजना के लिए 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री युवा मंगल दल स्वावलंबन योजना के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं। 10 करोड़ रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना में दी गई है। युवाओं को तकनीकि और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए पं० दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में 21 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और स्थानीय मेलों और पर्वों को आर्थिक सहायता दे रही है। उत्तरकाशी के आजाद डिमरी ने सुझाव दिया कि मंगल दलों को मिलने वाली राशि चार हजार रुपये से बढ़नी चाहिए। बागेश्वर की खृष्टि कोरंगा ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके इसके लिए मंगल दलों को भी ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर होने वाली विभिन्न बैठकों में शामिल किया जाना चाहिए। चम्पावत की मोनिका ने कहा कि जनहित के लिए पोर्टल बनाया जाना चाहिए। चमोली के सुरजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्राम स्तर पर मंगल दलों को डिजिटल प्रशिक्षण देना चाहिए। हरिद्वार के मनोज चैहान ने कहा कि राज्य में योग और फिटनेस का बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
पीएमजीएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक श्री सुरेश गड़िया, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री एस.एन.पाण्डेय और युवा कल्याण के निदेशक श्री प्रशांत आर्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
For more news: Uttarakhand