हर घर तिरंगा अभियान में सीएम धामी की अपील: हर घर पर फहराएं तिरंगा, सेल्फी लेकर करें अपलोड

हर घर तिरंगा अभियान में सीएम धामी की अपील: हर घर पर फहराएं तिरंगा, सेल्फी लेकर करें अपलोड

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की। तिरंगा फहराकर सेल्फी लें और harghartiranga.com पर करें अपलोड। जानिए अभियान की पूरी जानकारी।

Har Ghar Tiranga: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की भावुक अपील की है। सीएम धामी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (पूर्व में ट्विटर, अब X) पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है।

सीएम ने कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनआंदोलन बन गया है।

घर पर तिरंगा फहराएं और सेल्फी करें अपलोड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान से जुड़ें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, गर्व से सेल्फी लें, और उसे harghartiranga.com पर अपलोड करें।

राष्ट्रभक्ति को मजबूत करता जन अभियान

सीएम धामी के मुताबिक, यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी गहराई देता है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के आस-पास चलने वाला यह अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

Also Read: https://newsindianow.in/cm-pushkar-singh-dhami-held-a-virtual-meeting-with-district-magistrates-amid-heavy-rains-in-uttarakhand-issuing-strict-directions/

Related posts

उत्तर प्रदेश में निवेशकों को मिलेगी स्किल्ड मैनपावर, ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से रोजगार और निवेश को बढ़ावा

मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माता को बताया संस्कारों का निर्माता

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया देश का पहला एआई संचालित शिक्षा मॉडल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More