मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किए गए शहरी सेवा शिविरों ने प्रदेश के नागरिकों के लिए एक मिसाल कायम की है। 17 सितंबर से शुरू हुए ये शिविर, जहां त्वरित समाधान के साथ समस्याओं का निस्तारण हुआ, वहीं नागरिकों का विश्वास और उम्मीद भी बढ़ी। मुख्यमंत्री की इस पहल के माध्यम से शहरों में रहने वाले नागरिकों को जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, पट्टे, नामान्तरण, ट्रेड लाइसेंस और ऋण स्वीकृति जैसी सरकारी सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से लाभ मिला है।
जनता के लिए सुशासन का प्रतीक बनें शहरी सेवा शिविर
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अंत्योदय संकल्पना के तहत आयोजित किए गए इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। इन शिविरों में शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी गई, जैसे सड़कों, नालियों और सीवर लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण, और सड़क पर लाइटें लगाने जैसे कार्य।
also read: कोटा दशहरा मेला 2025: संस्कृति और शौर्य का अद्भुत संगम,…
जनहित के कार्यों से बन रही रौनक
अब तक शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से 11,156 पट्टे जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 74,664 पेंशनर्स की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सत्यापन हुआ। 10,558 कचरा संभावित केन्द्रों का उन्मूलन, 2,876 व्यक्तिगत घरेलु शौचालयों का निर्माण, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1,131 ऋण स्वीकृत किए गए हैं, और 2,000 से अधिक पौषण किटों का वितरण भी किया गया है। इन सभी जनहितैषी कार्यों से शहरी नागरिकों में एक सकारात्मक विश्वास और खुशहाली का वातावरण बना है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह भी संकल्प है कि हर प्रदेशवासी को उचित स्वास्थ्य सेवाएं सहजता से मिलें। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों की दहलीज तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। अब तक 55,696 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है और 1,49,360 व्यक्तियों का इलाज किया गया है। इसके साथ ही 4,759 निक्षय मित्र भी बनाए गए हैं।
योजनाओं का लाभ वंचित परिवारों तक
शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सीधे तौर पर नागरिकों तक पहुंच रहा है। अब तक 7,894 बच्चों का पालनहार योजना में नवीनीकरण किया गया है, 2,706 नए परिवारों का जनाधार में नामांकन हुआ है, और 1,367 व्यक्तियों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
इसके अलावा, 54,593 जन्म, मृत्यु और विवाह के पंजीकरण, और एनएफएसए पोर्टल पर लंबित 6,903 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। 10,789 नई स्ट्रीट लाइट्स शहरों में लगाई गई हैं, जिससे शहरी जीवन की रौनक बढ़ी है।