राजस्थान में 24 जून से शुरू होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा। जानें कैसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान।
राजस्थान सरकार 24 जून से 9 जुलाई 2024 तक पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाने जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को मजबूत करेगा।
जन-जन तक योजनाओं की पहुंच
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इस पखवाड़े के दौरान राज्य के सभी जिलों की प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन 2 से 3 शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने के कार्य होंगे।
शामिल होंगे ये प्रमुख विभाग और योजनाएं
राजस्व विभाग: लम्बित नामांतरण, सीमाज्ञान, पत्थरगड़ी मामलों का त्वरित समाधान
ग्रामीण विकास विभाग: बीपीएल परिवारों को गरीबी मुक्त गांव योजना से जोड़ना
पंचायती राज विभाग: स्वामित्व पट्टों का वितरण, जल संरक्षण कार्य
ऊर्जा विभाग: बिजली के झूलते तार, पोल आदि की समस्याओं का समाधान
PHED: लंबित जल कनेक्शन की स्वीकृति
कृषि विभाग: ड्रिप इरिगेशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण
वन विभाग: पौधारोपण और पौधा वितरण (हरियालो राजस्थान अभियान के तहत)
खाद्य विभाग: NFSA के तहत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, नए परिवारों का समावेश
पशुपालन विभाग: पशु टीकाकरण, चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच
शिक्षा विभाग: प्रवेशोत्सव, विद्यालय क्रमोन्नयन और अन्य शिक्षा सुविधाएं
उच्च शिक्षा विभाग: पात्र छात्राओं को स्कूटी वितरण
राज्य स्तर पर निगरानी और रिपोर्टिंग
हर दिन आयोजित शिविरों की प्रगति की रिपोर्ट जिला कलेक्टरों के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इससे पखवाड़े की कार्यवाही पर निगरानी और पारदर्शिता बनी रहेगी।
For more news: Rajasthan