मुख्यमंत्री भगवंत मान को Oral Diet पर रखा, अस्पताल से संभाल रहे प्रशासनिक काम

मुख्यमंत्री भगवंत मान को Oral Diet पर रखा, अस्पताल से संभाल रहे प्रशासनिक काम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें ओरल डाइट पर रखा है और अब वे अस्पताल से ही प्रशासनिक कामकाज निपटा रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल मोहाली की मेडिकल टीम के मुताबिक मान के सभी ज़रूरी पैरामीटर सामान्य हैं और उनकी लैब रिपोर्ट में भी सुधार देखा गया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल से ही आधिकारिक फ़ाइलें देखनी शुरू कर दी हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि थकान और हार्ट रेट कम होने की शिकायत के बाद हुई जांचें बताती हैं कि मुख्यमंत्री अब रिकवरी मोड में हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और अनावश्यक दौरे-मीटिंग्स से बचने की सलाह दी गई है। राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के अस्पताल से ही कामकाज संभालने को लेकर चर्चा तेज़ है। एक ओर लोग उनकी ज़िम्मेदारी निभाने की तत्परता की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील भी की जा रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता: ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

Oppo A6 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ, कीमत 17,999 रुपये से शुरू

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बदनाम ड्रग तस्करों की 36,05,427 की संपति ज़ब्त

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More