चंद्र ग्रहण 2025: 7 सितंबर को लगेगा खून जैसा लाल चंद्रमा, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण 2025: 7 सितंबर को लगेगा खून जैसा लाल चंद्रमा, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण 2025: 7 सितंबर को भारत सहित कई शहरों में लाल चंद्रमा दिखेगा। जानें चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल, और ग्रहण के ज्योतिषीय व प्राकृतिक प्रभाव। पूरी जानकारी पढ़ें।

चंद्र ग्रहण 2025: इस साल का आखिरी और महत्वपूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को भारत समेत विश्व के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा एक खूबसूरत लेकिन खून जैसा लाल रंग लिए आसमान में चमकेगा, जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर धार्मिक, वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जाता है।

चंद्र ग्रहण 2025 7 सितंबर को कब और कितनी देर तक रहेगा?

भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 बजे शुरू होगा और आधी रात के बाद 1:26 बजे समाप्त होगा। ग्रहण की अवधि के दौरान यह सबसे तीव्र 11 बजे से 12:22 बजे तक रहेगा।

also read: पितृ पक्ष 2025 में अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, पाएं हर…

सूतक काल कब रहेगा?

सूतक काल ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:56 बजे से सूतक काल मान्य होगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ में सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

भारत में किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई प्रमुख शहरों में देखा जा सकेगा, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरु, लखनऊ और गोवा शामिल हैं। इस दौरान चंद्रमा लाल और तांबे के रंग में दिखाई देगा, जो अपनी दुर्लभता के कारण लोगों को आकर्षित करेगा।

चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय और प्राकृतिक प्रभाव

चंद्र ग्रहण को शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। इस दिन राहु ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, जिससे कुछ स्थानों पर प्राकृतिक आपदाएं, आग लगने की घटनाएं, युद्ध या गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, गुरु ग्रह की दृष्टि होने से परिस्थितियां जल्द ही अनुकूल हो जाएंगी।

Related posts

मणिकर्णिका घाट: शांति और मोक्ष का प्रतीक, मनोकामना नहीं मांगते लोग

सूर्य ग्रहण 2026: 17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें महिलाओं के लिए सूतक नियम और राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More