मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन, भगवतगीता का संदेश पूरी दुनिया के लिए अमूल्य धरोहर, सांदीपनि आश्रम तक विकसित करेंगे ‘श्री कृष्ण गमन पथ’

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन, भगवतगीता का संदेश पूरी दुनिया के लिए अमूल्य धरोहर, सांदीपनि आश्रम तक विकसित करेंगे ‘श्री कृष्ण गमन पथ’

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डीग के पूंछरी का लौठा स्थित मुखारविंद मंदिर में सपत्नीक अभिषेक किया और श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की

श्री  भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी के मंदिर में फल-फूल अर्पित कर श्री कृष्ण की आरती की तथा प्रदेश की 8 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदर्शनधारी श्री कृष्ण भगवान ने भगवतगीता के माध्यम से पूरी दुनिया को कर्म एवं धर्म का संदेश दिया है। उनका संदेश पूरी मानव जाति के लिए अमूल्य धरोहर है।
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ—
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम (उज्जैन) में शिक्षा ग्रहण की थी। मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करेंगी। इस ‘श्रीकृष्ण गमन पथ’ पर श्री कृष्ण के जीवन काल से जुड़े तथा पौराणिक आस्था के स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक श्री बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेष सिंह, सुश्री नौक्षम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
—–

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

राजस्थान में विकास और पर्यटन को बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रणनीति

राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा: सीएम भजनलाल ने दी छात्रों को सफलता के लिए टिप्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More