बिहार चुनाव 2025 में अररिया रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा, कहा– जंगलराज वालों ने बिहार को तबाह किया, नीतीश कुमार ने निकाला बाहर।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को अररिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन (Mahagathbandhan) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “जंगलराज वाले खुद को बिहार का शहंशाह समझते थे और जनता को अपना गुलाम।”
‘जंगलराज वालों ने कुशासन से बिहार को तबाह किया’ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 90 के दशक में बिहार पर RJD के जंगलराज ने हमला किया था। उन्होंने कहा, “जंगलराज का मतलब है – कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन। यही उस दौर की पहचान बन गई थी। आपके माता-पिता के सपने उस वक्त कुचल दिए गए।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि उस समय बिहार में विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो था। 1990 से 2005 तक के 15 वर्षों में बिहार को सिर्फ लूटा गया, जनता को ठगा गया।
also read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबाला एयरफोर्स स्टेशन दौरा,…
‘नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला’
प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बहुत मेहनत से बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला और विकास के रास्ते पर लाया। उन्होंने कहा, “2014 में जब देश में डबल इंजन की सरकार बनी, तब बिहार के विकास को नई रफ्तार मिली।” मोदी ने बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं – पटना में IIT और AIIMS, बोधगया में IIM, दरभंगा में नया AIIMS, भागलपुर में IIIT, और बिहार में 4 Central Universities की स्थापना।
‘पहले चरण के मतदान में दिखा जबरदस्त उत्साह’
पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के वोटिंग में बिहार की जनता ने लोकतंत्र का उत्सव मनाया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मतदान केंद्रों की लंबी लाइनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खासकर महिलाओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिला है। “मैं सभी मतदाताओं को नमन करता हूं जिन्होंने बिहार को विकसित बनाने के लिए आज अपने वोट की ताकत दिखाई,” उन्होंने कहा।