Bigg Boss 19 में नजर आ रहे गौरव खन्ना ने पिता बनने की इच्छा जताई, लेकिन पत्नी आकांक्षा चमोला के फैसले का सम्मान करते हुए पिता बनने की जिम्मेदारी को लेकर अपनी बातें साझा कीं। पढ़ें उनकी पूरी कहानी।
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में अनुज की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों ‘Bigg Boss 19’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पिता बनने की अपनी अधूरी इच्छा और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद बिग बॉस में एंट्री लेने वाले गौरव को शो का सबसे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट माना जा रहा है।
Also Read: बिग बॉस 19 में 800 साड़ियों के साथ धमाल मचा रहीं तान्या…
गौरव ने बताया कि उनकी शादी को अब 9 साल हो गए हैं, लेकिन वे अभी तक पिता नहीं बने क्योंकि वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला की इच्छा का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक निश्चित समय तक बच्चे चाहता था, लेकिन पत्नी ने मना किया। अब मुझे उसके फैसले का सम्मान करना होगा क्योंकि प्यार निभाना जरूरी है।”
गौरव ने आगे कहा कि बच्चे की जिम्मेदारी बड़ी होती है। वह बताते हैं, “मैं दिनभर काम करता हूं और मेरी पत्नी भी अगर काम करने लगे तो बच्चों की देखभाल कौन करेगा? किसी और के भरोसे बच्चों को छोड़ना सही नहीं।” इस पर सह-कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने सुझाव दिया कि शायद दो-तीन साल बाद बच्चा हो सकता है।
गौरव खन्ना ने 2016 में आकांक्षा चमोला से शादी की थी। आकांक्षा भी टीवी इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कलर्स चैनल के शो ‘स्वरागिनी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में ‘भूतू’ और ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जैसे शो में काम किया।