BEL Q4 Results: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) दो भारतीय कंपनियां हैं जो आकाश मिसाइल और आकाश हथियार प्रणाली बनाती हैं।
BEL Q4 Results: आकाश मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत की प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मिसाइल ने पाकिस्तान का पूरा गर्व तोड़ दिया। आकाश मिसाइल बनाने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) कंपनी के शेयरों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जबकि चौथी तिमाही के आए नतीजे में जबरदस्त लाभ हुआ है।
कम्पनी ने बताया कि 2024-25 के वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट 2,127 करोड़ रुपये था। इससे इसके मुनाफे में 18.4% का इजाफा हुआ है। इस दौरान सालाना आधार पर ये मुनाफा 1,797 करोड़ रुपये था।
आकाश बनाने वाली कंपनी को अविश्वसनीय लाभ
बीईएल का ऑपरेशन रिवैन्यू भी 9,149.6 करोड़ तक बढ़ा है। यानी इसमें 6.8% की वृद्धि हुई है। इस वर्ष कंपनी का रिवैन्यू 8,564 करोड़ रुपये था। साल की चौथी तिमाही में, कंपनी की कुल आय 8,789.97 करोड़ रुपये से 9,344.23 करोड़ रुपये हो गई।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) दो भारतीय कंपनियां हैं जो मिलकर आकाश मिसाइल और आकाश हथियार प्रणाली बनाती हैं।
डिविडेंड ने भी घोषणा की
बीईएल ने भी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 90 प्रतिशत लाभांश देने का घोषणा किया है। 19 मई 2025 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इसका घोषणा किया गया था। हालाँकि, इस पर कंपनी की अगली वार्षिक आम बैठक में मुहर लगाई जाएगी, अभी तारीख घोषित नहीं की गई है। गौरतलब है कि लाभांश वह धन है जो कंपनी शेयरधारकों को अपने लाभ से देने का वादा करती है।
For more news: Business