Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर कब होगी रिलीज? जानें ‘बागी 4’ ओटीटी रिलीज डेट, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और पूरी जानकारी।
Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की हालिया एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन अब ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। आइए जानते हैं ‘बागी 4’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी।
‘बागी 4’ ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
‘बागी 4’ के डिजिटल राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं। हालांकि रिलीज डेट अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 17 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध होगी। वहीं, 31 अक्टूबर से इसे अमेज़न प्राइम के सब्सक्राइबर्स बिना अतिरिक्त चार्ज के देख सकेंगे।
also read: कृति सेनन बनीं मेहंदी आर्टिस्ट, करवाचौथ पर मां के हाथों…
‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रतिक्रिया
बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की कमजोर कहानी और पटकथा इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं बना पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बागी 4’ का भारत में कुल लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 47.40 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 66.39 करोड़ रुपये के आसपास रहा। फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये था, जिससे यह एक घाटे का सौदा साबित हुई।
‘बागी 4’ की स्टार कास्ट और निर्देशक
‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कोरियोग्राफर और निर्देशक ए. हर्षा ने किया है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने निर्देशन की शुरुआत इसी फिल्म से की। हालांकि, ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी पहचान नहीं बना पाई।