राम मंदिर शिखर पर लहराया धर्मध्वज, पीएम मोदी बोले- “आज पूरी दुनिया राममय”

राम मंदिर शिखर पर लहराया धर्मध्वज, पीएम मोदी बोले- “आज पूरी दुनिया राममय”

अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया धर्मध्वज, बोले- “आज पूरी दुनिया राममय”; मोहन भागवत और सीएम योगी ने भी किया शुभारंभ।

25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के पावन अवसर पर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संपूर्ण रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई और श्रीराम-सीता विवाहोत्सव की उमंग हर तरफ दिखाई दी।

पीएम मोदी ने 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराया धर्मध्वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव्य-भव्य राम मंदिर के शिखर पर लगभग दो किलो वजनी केसरिया धर्मध्वज का विधिवत आरोहण किया। जैसे ही यह धर्मध्वज शिखर पर लहराया, ऐसा प्रतीत हुआ मानो सदियों की प्रतीक्षा पूरी हो गई हो। समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संत समाज और लाखों भक्त मौजूद थे, जिनकी आंखें श्रद्धा और भावनाओं से भर गईं।

“आज पूरी दुनिया राममय” – पीएम मोदी का भावपूर्ण संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरा विश्व राममय हो गया है। राम विनम्रता में महाबल के प्रतीक हैं, राम एक दिशा हैं, एक मर्यादा हैं।” उन्होंने बताया कि राम मंदिर भारतीय अस्मिता की वापसी और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रतीक है। पीएम ने आगे कहा कि आने वाले दस वर्षों में देश पूरी तरह मैकाले की शिक्षा पद्धति की गुलामी से मुक्त होगा।

कारीगरों, श्रमवीरों और सभी वर्गों का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले प्रत्येक कारीगर, वास्तुकार और श्रमवीर को सम्मानित किया। उन्होंने शबरी, केवट, निषादराज, अहिल्या, जटायु और गिलहरी जैसे पात्रों का स्मरण करते हुए कहा कि ये सभी महिला, दलित, वंचित, आदिवासी और युवा शक्ति के सम्मान और सहभागिता का प्रतीक हैं।

also read: कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल गीता महोत्सव: रक्षामंत्री…

पीएम मोदी ने कहा- “सदियों का घाव भर रहा है”

अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ से करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना कम हो रही है। यह उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि पांच सौ वर्ष तक प्रज्वलित रही।”

मोहन भागवत का संदेश- सनातन धर्म की ध्वजा को विश्व तक ले जाना है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आज करोड़ों लोगों की आस्था साकार हुई है। उन्होंने यह भी कहा, “धर्मध्वज की तरह सनातन धर्म की ध्वजा को भी विश्व के शिखर तक ले जाना है।”

सीएम योगी का संबोधन- नया युग शुरू हो रहा है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामचरितमानस की चौपाई ‘आजु सफल तपु तीरथ त्यागू…’ से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिखर पर ध्वजारोहण न केवल यज्ञ की पूर्णाहुति, बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है।

Related posts

मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! Spice Lounge Food Works ने निवेशकों को 3200% रिटर्न से किया मालामाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्यू: अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील और बजट से डिफेंस तक

CBSE अब 12वीं की कॉपियों का करेगा डिजिटल मूल्यांकन, 2026 से ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More