Apple iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट लीक! जानिए कब और कैसे होगा iPhone 17, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air का धमाकेदार ऐलान। 9 सितंबर 2025 को Apple करेगा नया iPhone पेश, सभी अपडेट यहां पढ़ें।
Apple की अगली iPhone 17 सीरीज़ को लेकर लंबे समय से बातें हो रही हैं, और अब एक नई रिपोर्ट ने इस पर पर्दा हटा दिया है। जर्मन टेक वेबसाइट iPhone-Ticker की रिपोर्ट के अनुसार, Apple 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने वाला है। हालांकि यह जानकारी अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन यह डेटा एक लोकल मोबाइल कैरियर के इंटरनल डॉक्यूमेंट से लीक हुआ है।
मोबाइल कैरियर्स को आमतौर पर Apple जैसी बड़ी कंपनियों की लॉन्च डेट पहले से पता चल जाती है ताकि वे अपनी मार्केटिंग और सेल्स रणनीतियां तैयार कर सकें। ऐसे में यह लीक काफी भरोसेमंद माना जा रहा है।
iPhone 17 Pro Max की हाल ही में वायरल हुई तस्वीर ने इस लॉन्च की अफवाहों को और पुख्ता कर दिया है। ब्लूमबर्ग के मशहूर पत्रकार Mark Gurman ने भी इस फोटो को “वास्तविक” करार दिया है, जिससे उम्मीदें बढ़ गई हैं।
Apple हर साल सितंबर में नई iPhone सीरीज़ लॉन्च करता है, और iPhone 16 भी 9 सितंबर 2024 को ही लॉन्च हुआ था। इस परंपरा के अनुसार, iPhone 17 के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और 19 सितंबर से डिलीवरी शुरू हो सकती है।
iPhone 17 सीरीज़ में इस बार चार मॉडल्स की उम्मीद है:
-
iPhone 17
-
iPhone 17 Pro
-
iPhone 17 Pro Max
-
iPhone 17 Air (नई और स्लिम डिज़ाइन के साथ)
iPhone 17 Air को खास तौर पर ध्यान में रखा जा रहा है क्योंकि यह Samsung Galaxy S25 Edge जैसे स्लिम और हल्के स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल iPhone 17 से भी हल्का और पतला होगा।
अगर आप नए iPhone के फैन हैं, तो 9 सितंबर 2025 की तारीख को जरूर कैलेंडर में मार्क करें क्योंकि Apple जल्द ही अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ के साथ बाजार में तहलका मचाने वाला है।