Apple COO: मुरादाबाद के सबीह खान होंगे Apple के अगले COO, जेफ विलियम्स देंगे बाग़ीदारी

Apple COO: मुरादाबाद के सबीह खान होंगे Apple के अगले COO, जेफ विलियम्स देंगे बाग़ीदारी

Apple COO: Apple ने मुरादाबाद के सबीह खान को अगले COO के रूप में नियुक्त किया है। 30 वर्षों से कंपनी से जुड़े सबीह जेफ विलियम्स के रिटायरमेंट के बाद Apple की ऑपरेशंस टीम का नेतृत्व संभालेंगे।

Apple COO: टेक दिग्गज Apple ने भारतीय मूल के वरिष्ठ बिजनेस एग्ज़िक्यूटिव सबीह खान को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाने का फैसला किया है। यह बदलाव तब आया है जब वर्तमान COO जेफ विलियम्स इस महीने अपने पद से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं। जेफ विलियम्स इस पद पर 2015 से कार्यरत थे और अब सबीह खान उनकी जगह लेंगे।

सबीह खान कौन हैं?

सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। वे मुरादाबाद के जाने-माने ब्रास एक्सपोर्टर और कारोबारी यार मोहम्मद खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपनी शुरुआती पढ़ाई उन्होंने मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल से पूरी की। उनके पिता सईद यू खान रामपुर के रहने वाले थे, जिन्होंने 1963 में यार मोहम्मद खान की पोती से शादी के बाद मुरादाबाद में पीतल के एक्सपोर्ट का कारोबार शुरू किया। बाद में वे सिंगापुर चले गए, जहाँ उन्होंने अपना कारोबार विकसित किया।

Apple में करियर और भूमिका

सबीह खान Apple से लगभग 30 वर्षों से जुड़े हुए हैं और फिलहाल ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट, प्रोडक्शन और डिलीवरी सर्विसेज को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले वे GE प्लास्टिक्स में इंजीनियरिंग और तकनीकी नेतृत्व की भूमिका में थे। उनका इंजीनियरिंग बैकग्राउंड और सप्लाई चेन का अनुभव Apple के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है, खासकर कंपनी के वैश्विक विस्तार के दौर में।

Apple के लिए यह बदलाव क्यों अहम है?

Apple की तरफ से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि सबीह खान की नियुक्ति कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति का हिस्सा है। यह बदलाव Apple की ऑपरेशंस टीम को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है ताकि कंपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और बेहतर प्रदर्शन कर सके।

For more news: Business

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More