Apple ने बंद की अपनी वीडियो एडिटिंग ऐप ‘Clips’, यूजर्स को झटका

Apple ने बंद की अपनी वीडियो एडिटिंग ऐप 'Clips', यूजर्स को झटका

Apple ने अपनी वीडियो एडिटिंग ऐप ‘क्लिप्स’ को बंद कर दिया है और इसे ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। जानें, मौजूदा यूजर्स के लिए इसका क्या मतलब है और वीडियो कैसे सेव करें।

Apple Clips App Discontinued: Apple ने अपनी पॉपुलर वीडियो एडिटिंग ऐप Clips को बंद करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 2017 में लॉन्च की गई इस ऐप को अब 10 अक्टूबर 2025 से App Store से हटा दिया गया है, जिससे नए यूजर्स इसे अब डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

अब नहीं मिलेगा ऐप स्टोर पर Clips

Apple ने जानकारी दी कि Clips ऐप अब नए यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि जिन यूजर्स के पास यह पहले से इंस्टॉल है, वे इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने Apple ID से दोबारा डाउनलोड भी कर सकते हैं। लेकिन अब इस ऐप के लिए कोई अपडेट या तकनीकी सहायता (support) नहीं दी जाएगी।

also read: WhatsApp का नया फीचर: बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट,…

कैसे सेव करें Clips ऐप से वीडियो?

जो यूजर्स अभी भी Clips ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने प्रोजेक्ट्स को सुरक्षित रखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. Clips ऐप खोलें और अपनी वीडियो प्रोजेक्ट चुनें

  2. स्क्रीन पर Projects टैब में जाएं

  3. वांछित वीडियो सेलेक्ट करें

  4. टूल्स को बाएं स्वाइप करें और Save Clip पर टैप करें

  5. वीडियो आपकी iPhone गैलरी में सेव हो जाएगा

Clips ऐप क्यों हुई बंद?

Clips को 2017 में Snapchat और Instagram जैसे ऐप्स के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसमें सोशल नेटवर्किंग फीचर नहीं था, लेकिन यूजर्स को वीडियो में फिल्टर, इमोजी और म्यूजिक जोड़ने की सुविधा मिलती थी।

हालांकि इसे कभी वो लोकप्रियता नहीं मिल पाई जिसकी Apple को उम्मीद थी। कंपनी ने इसे लंबे समय से अपडेट नहीं किया था, और अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Related posts

AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमान अब बिना बैंक खाते और मोबाइल नंबर के कर सकेंगे UPI पेमेंट

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More