Amazon ने मुंबई में लॉन्च की 10 मिनट में डिलीवरी सेवा, बेंगलुरु और दिल्ली के बाद अब जल्दी मिलेगी लैपटॉप से लेकर नमकीन तक की सामान की डिलीवरी। Zepto और Blinkit को टक्कर।
अमेजन ने अपनी 10 मिनट डिलीवरी सर्विस का विस्तार मुंबई के चुनिंदा इलाकों में कर दिया है। बेंगलुरु और दिल्ली में जबरदस्त सफलता के बाद, Amazon Now सेवा अब मुंबई में भी सक्रिय हो गई है। इस क्विक कॉमर्स सेवा के तहत ग्राहक घर बैठे लैपटॉप से लेकर नमकीन तक, किराने का सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस जैसी वस्तुएं महज 10 मिनट में मंगवा सकते हैं।
अमेजन का क्विक डिलीवरी मॉडल और माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर
अमेजन ने देश के तीन बड़े शहरों — बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई — में 100 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स स्थापित किए हैं। ये छोटे-छोटे गोदाम शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं, जहां से त्वरित डिलीवरी के लिए सामान पैक होकर सीधे ग्राहकों तक पहुंचता है। कंपनी ने इस साल के अंत तक और 100 ऐसे सेंटर बनाने की योजना बनाई है।
also read: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 125 अंक उछला,…
बेंगलुरु में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
Amazon इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट समीर कुमार ने बताया कि बेंगलुरु में शुरू हुई इस सेवा को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। पिछले कुछ महीनों में ऑर्डर में 25% की वृद्धि हुई है, जबकि प्राइम मेंबर्स की खरीदारी तीन गुना बढ़ गई है। इस सफलता को देखते हुए कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में भी तेजी से विस्तार किया है।
Amazon Now पर उपलब्ध प्रोडक्ट्स और डिलीवरी टाइम
Amazon Now पर रोजमर्रा के 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स की सेम-डे डिलीवरी उपलब्ध है, जिनमें ताजा सब्जियां, पेट केयर प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बेबी आइटम्स और कई अन्य शामिल हैं। कुछ खास प्रोडक्ट्स को तो 10 मिनट के भीतर ही घर पहुंचाया जाता है। इसके अलावा, 40,000 से अधिक प्रोडक्ट्स को कुछ घंटों में, और 40 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स की डिलीवरी अगले दिन तक की जाती है।
अगला कदम: क्विक कॉमर्स सेवा का विस्तार
अमेजन का उद्देश्य जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी अपनी 10 मिनट डिलीवरी सेवा को लॉन्च करना है। इस सेवा के जरिए कंपनी Zepto और Blinkit जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।