Alia Bhatt Cannes 2025 Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स 2025 में पीच ऑफ-शोल्डर गाउन में प्रिंसेस जैसी खूबसूरती से तहलका मचा दिया। जानिए उनके कान्स डेब्यू और इस ग्लैमरस लुक से जुड़ी हर खास बात।
Alia Bhatt Cannes 2025 Look: बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार अपने कान्स 2025 डेब्यू की शुरुआत कर दी है। उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। आलिया ने इस साल कान्स रेड कार्पेट पर पीच कलर का ऑफ शोल्डर रफल्ड गाउन पहना, जिसमें वे प्रिंसेस जैसी लग रही थीं। उनका यह ग्लोसी मेकअप और बन में सजे बालों वाला लुक फैंस का दिल जीत गया है।
कान्स 2025 पर आलिया भट्ट का फैशनेबल अंदाज
आलिया भट्ट लंबे समय से कान्स में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी एंट्री करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनका गाउन फूलों के डिजाइन से सजा था, जिसे बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया था। इस लुक को देखकर फैंस ने उन्हें “क्वीन” कहकर उनकी तारीफ की। सोशल मीडिया पर आलिया के स्टाइल को लेकर जमकर कमेंट्स और तारीफें आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर दिखाया था लुक का टीजर
कान्स पहुंचने से पहले आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने इस खास लुक की झलक दी थी। तस्वीर में वह हाथ में पंखा लेकर अपना चेहरा छुपाती नजर आई थीं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी थी। इसके बाद उनका पूरा लुक सामने आते ही फैंस बेहद खुश हुए।
आलिया भट्ट ने किया था कान्स डेब्यू कैंसिल, अब पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आईं
आलिया भट्ट ने शुरू में भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक तनाव के कारण अपने कान्स डेब्यू को कैंसिल कर दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने अंतिम दिनों में जाने का फैसला किया और अब वे कान्स 2025 में पहुंच चुकी हैं।
वर्कफ्रंट: आलिया की आखिरी फिल्म ‘जिगरा’
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
For more news: Entertainment